{“_id”:”6919683fe63a4c8998039719″,”slug”:”video-hisars-local-bus-stand-has-been-filled-with-sewer-water-for-the-past-15-days-causing-inconvenience-to-commuters-2025-11-16″,”type”:”video”,”status”:”publish”,”title_hn”:”हिसार के लोकल बस स्टैंड पर 15 दिन से सीवर का भरा पानी, यात्री परेशान”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
बस स्टैंड पर सुविधाएं देने के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं। मगर हकीकत कुछ और है। लोकल बस स्टैंड पर पिछले काफी समय से सीवर ओवरफ्लो है। पानी फैलता जा रहा है। हालात यह है कि बस में सवारियों का बैठना मुश्किल हो चुका है। दूर तक बदबू आ रही है। शौचालय गंदगी से अटे हुए हैं। उनमें पाइप तक नहीं लगे हुए हैं।
यहां तक कि शौचालय पर छत तक नहीं है। बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। रोडवेज अधिकारियों के मामला संज्ञान में होने के बाद भी अभी तक सीवर की सफाई तक नहीं करवाई गई है। लोकल बस स्टैंड से भी रोजाना कई रूटों पर बसों का संचालन होता है।
हजारों यात्री बस में सफर करने आते हैं। मगर पिछले 15 दिन से सीवर की गंभीर समस्या बनी हुई है। इस पर किसी अधिकारी का ध्यान तक नहीं है। लोकल बस स्टैंड से हांसी, सुलखनी, घिराय, सिंघवा, मिर्जापुर, नियाणा, खरड़, डोभी, सिद्धमुख, पनिहार, गावड़ सहित अन्य रूटों पर बसें रवाना होती है।
[ad_2]
हिसार के लोकल बस स्टैंड पर 15 दिन से सीवर का भरा पानी, यात्री परेशान