हिसार: अग्रोहा शक्तिपीठ में 18 कुंडीय महायज्ञ हुआ शुरू Latest Haryana News

[ad_1]


अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के तत्वावधान में अग्रोहा शक्तिपीठ तीर्थस्थल पर आयोजित हो रहे महालक्ष्मी वरदान दिवस पर्व का शुभारंभ रविवार सुबह वैदिक मंत्रोच्चारण और अरणी मंथन के साथ हुआ। पवित्र अग्र-सरोवर पर महायज्ञ के प्रमुख आचार्य पंडित पुरुषोत्तम शास्त्री जी ने प्रधान यजमान गोपाल शरण गर्ग व उनकी धर्मपत्नी सहित अन्य यजमानों का दस विधियों से शुद्धि-स्नान व विधिवत पूजा करवाई।पर्व की शुरुआत में देश भर से पधारी सैकंडों महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में शोभायात्रा के लिए एकत्रित हुईं। यह भव्य कलश यात्रा रामजीदास बाजोरिया के प्राचीन मंदिर से प्रारंभ होकर अग्रोहा शक्तिपीठ परिसर तक गंभीर उत्साह, भक्ति-भाव और सांस्कृतिक धुनों के साथ आगे बढ़ी। महिलाएं कलश लेकर नृत्य करती, मंगल गीत गाती आगे बढ़ रही थीं, जबकि पुरुष, युवा व बच्चे अग्रसेन जी की केसरिया ध्वजा लहराते ढोल-नगाड़ों पर थिरकते नजर आए।

[ad_2]
हिसार: अग्रोहा शक्तिपीठ में 18 कुंडीय महायज्ञ हुआ शुरू