हादसे में रिक्शा चालक की मौत

ख़बर सुनें

शहर से गांव लौट रहे एक रिक्शा चालक को अज्ञात कैंटर ने बुधवार रात को टक्कर मार दी। जिससे रिक्शा चालक की गर्दन धड़ से अलग हो गई। राहगीरों ने डायल 112 को सूचना देने का प्रयास किया, लेकिन आधे घंटे के प्रयास के बावजूद नंबर नहीं लगा। इसके बाद रंबा पुलिस चौकी को सूचना दी गई।
बताते हैं कि दरड़ गांव का रिक्शा चालक सोमनाथ बुधवार रात शहर से रिक्शा चलाकर अपने गांव लौट रहा था। इंद्री रोड पर थोड़ा आगे जाने के बाद अंधेरे में अज्ञात कैंटर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रिक्शा चालक का सिर धड़ से अलग हो गया। आसपास के लोग आए और डायल 112 को फोन किया, लेकिन फोन नहीं लगा। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई साल से इंद्री रोड पर काम चल रहा है, जो पूरा होने का नाम ही नहीं ले रहा है। इस रोड पर प्रकाश की व्यवस्था नहीं है। अक्सर यहां हादसे होते रहते हैं। पुलिस मौके पर पहुंची तो शव उठाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

.

What do you think?

नौकरी के नाम पर लाखों रुपये ठगे

एशियन कैडेट चैंपियनशिप: हरियाणा की बेटियों ने सात पदक जीत बिश्केक में पहली बार देश को दिलाया एशिया खिताब