हरियाणा से राजस्थान के बीच 8 ट्रेन आंशिक कैंसिल: नवंबर में 8 दिनों तक रहेंगी कैंसिल, हिसार, रेवाड़ी और भिवानी के यात्री रहेंगे परेशान – Panchkula News Chandigarh News Updates

[ad_1]

राजस्थान के चुरू-सादुलपुर रेलखंड के अस्लु ,दूधवाखारा एवं सिरसला स्टेशनों पर सब-वे निर्माण कार्य के चलते हरियाणा से राजस्थान के बीच दौड़ने वाली 8 ट्रेन 17 से 24 नवंबर के बीच रद्द रहेंगी।

.

​​​​​​उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार सब-वे निर्माण कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। जिसके कारण हिसार, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, भिवानी व फतेहाबाद के यात्रियों को दिक्कत आएगी।

आंशिक रद्द रेलसेवाएं ( प्रारम्भिक स्टेशन से)

  • गाड़ी संख्या 14897, बीकानेर -हिसार रेलसेवा जो 17 नवंबर 24 नवंबर तक (8 दिन), 3 से 10 दिसंबर तक ( 8 दिन) एवं 19 से 24 दिसंबर तक ( 6 दिन) बीकानेर से प्रस्थान करेगी वह रतनगढ तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा रतनगढ़ -हिसार के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
  • गाड़ी संख्या14898, हिसार-बीकानेर रेलसेवा 18 नवंबर 25 नवंबर तक (8 दिन), 4 से 11 दिसंबर तक ( 8 दिन) एवं 20 से 25 दिसंबर तक ( 06 दिन) हिसार के स्थान पर रतनगढ से प्रस्थान करेगी। अर्थात् यह रेलसेवा हिसार- रतनगढ़ के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 54604, लुधियाना-चूरू रेलसेवा जो 17 नवंबर 24 नवंबर तक (8 दिन), 3 से 10 दिसंबर तक ( 8 दिन) एवं 19 से 24 दिसंबर तक ( 6 दिन) लुधियाना से प्रस्थान करेगी वह हिसार तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा हिसार – चूरू के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 54605, चूरू-लुधियाना रेलसेवा 18 नवंबर 25 नवंबर तक (8 दिन), 4 से 11 दिसंबर तक ( 8 दिन) एवं 20 से 25 दिसंबर तक ( 06 दिन)चूरू के स्थान पर हिसार से प्रस्थान करेगी। अर्थात् यह रेलसेवा चूरू-हिसार के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 54789, रेवाडी-बीकानेर रेलसेवा जो 18 नवंबर 25 नवंबर तक (8 दिन) एवं 4 से 11 दिसंबर तक ( 08 दिन) रेवाडी से प्रस्थान करेगी वह सादुलपुर तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा सादुलपुर – बीकानेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 54790, बीकानेर-रेवाडी रेलसेवा 18 नवंबर 25 नवंबर तक (8 दिन) एवं 4 से 11 दिसंबर तक ( 08 दिन) बीकानेर के स्थान पर सादुलपुर से प्रस्थान करेगी । अर्थात् यह रेलसेवा बीकानेर- सादुलपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
  • गाड़ी संख्या14891, जोधपुर-हिसार रेलसेवा जो 18 नवंबर 25 नवंबर तक (8 दिन) एवं 3 से 10 दिसंबर तक ( 08 दिन) जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह चूरू तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा चूरू-हिसार के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 14892, हिसार-जोधपुर रेलसेवा 18 नवंबर 25 नवंबर तक (8 दिन) एवं 4 से 11 दिसंबर तक ( 08 दिन) हिसार के स्थान पर चूरू से प्रस्थान करेगी । अर्थात् यह रेलसेवा हिसार-चूरू के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

[ad_2]
हरियाणा से राजस्थान के बीच 8 ट्रेन आंशिक कैंसिल: नवंबर में 8 दिनों तक रहेंगी कैंसिल, हिसार, रेवाड़ी और भिवानी के यात्री रहेंगे परेशान – Panchkula News