हरियाणा के जनस्वास्थ्य मंत्री के शहर हिसार के लोगों को लिए सीवरेज बनी सबसे बड़ी मुसीबत, कालोनी के लोग 140 बार फोन पर शिकायत दर्ज करा चुके Latest Haryana News

[ad_1]


प्रदेश के जनस्वास्थ्य मंत्री रणबीर गंगवा के शहर के लोग सीवरेज ओवरफ्लो से परेशान है। मंत्री की कोठी से महज तीन किलोमीटर पर बसे शास्त्री नगर की गलियों में पिछले एक महीने से गंदा पानी भरा हुआ है। गंदे पानी की निकासी के लिए लोग बार बार अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं। इसके बाद भी सुनवाई नहीं हो रही।

हिसार राजगढ़ रोड़ पर आजाद नगर की शास्त्री कालोनी में हालात बेहद खराब हैं। इस कालोनी के लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। गली में सीवर का गंदा पानी भरा हुआ है। इस कालोनी के निवासी जनस्वास्थ्य विभाग को 140 बार पर फोन कर चुके हैं।
शास्त्री नगर निवासी एचके भारद्वाज ने बताया कि सितंबर महीने से इस कालोनी में सीवरेज का पानी भरा हुआ है। लोगों की बार बार शिकायतों के बाद एक बार पानी निकाला गया था।

महज दस दिन के बाद ही दोबारा से यही हाल हो गया। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, नगर निगम के अधिकारी हमारी सुनते ही नहीं है। इस कालोनी के निवासी 140 बार कॉल कर पर शिकायत दे चुके हैं।

सीवरेज की समस्या को लेकर वार्ड पार्षद से लेकर मंत्री रणबीर गंगवा तक सभी को अवगत करा चुके हैं। नलवा विधानसभा के विधायक रणधीर पनिहार को भी अपनी समस्या बता चुके हैं। जल्द ही करा देंगे का भरोसा मिलने के अलावा कुछ नहीं हुआ। कालोनी के लोगों ने पिछले महीने प्रदर्शन भी किया था।

[ad_2]
हरियाणा के जनस्वास्थ्य मंत्री के शहर हिसार के लोगों को लिए सीवरेज बनी सबसे बड़ी मुसीबत, कालोनी के लोग 140 बार फोन पर शिकायत दर्ज करा चुके