in

हमारी अमनजोत ने फिर जीता दिल: पीएम मोदी संग मुलाकात की एक तस्वीर पर फैंस फिदा… जानें इसका कारण Chandigarh News Updates

हमारी अमनजोत ने फिर जीता दिल: पीएम मोदी संग मुलाकात की एक तस्वीर पर फैंस फिदा… जानें इसका कारण Chandigarh News Updates

[ad_1]

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर पहली बार वर्ल्ड कप अपने नाम किया। भारत की इस शानदार जीत में मोहाली निवासी ऑलराउंडर अमनजोत कौर का अहम योगदान रहा। उन्होंने फाइनल के निर्णायक पलों में दक्षिण अफ्रीका की कप्तान का कैच पकड़कर मैच का पासा पलट दिया था।

Trending Videos

Mohali cricketer Amanjot wins hearts again photo of meeting with PM Modi viral

पीएम मोदी के साथ महिला क्रिकेट टीम
– फोटो : संवाद

अमनजोत ने प्रतिका को पहनाया अपना मेडल

जीत के बाद बुधवार को पूरी टीम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की लेकिन सोशल मीडिया पर जो तस्वीर सबसे ज्यादा चर्चा में रही, वह थी अमनजोत कौर की। टीम की ग्रुप फोटो में बाकी सभी खिलाड़ियों ने अपना-अपना वर्ल्ड कप मेडल पहन रखा था लेकिन अमनजोत का मेडल युवा ओपनर प्रतिका रावल के गले में नजर आया।

Mohali cricketer Amanjot wins hearts again photo of meeting with PM Modi viral

अमनजोत कौर
– फोटो : ANI

सूत्रों के मुताबिक फोटोशूट से पहले अमनजोत ने अपना मेडल प्रतिका को दे दिया था। यह पुष्टि नहीं हो सकी कि यह कदम सिर्फ फोटोशूट के लिए था या उन्होंने सच में मेडल साथी खिलाड़ी को भेंट कर दिया लेकिन उनके इस कदम ने देशभर के क्रिकेट प्रशंसकों का दिल जीत लिया।

Mohali cricketer Amanjot wins hearts again photo of meeting with PM Modi viral

भारतीय टीम
– फोटो : Instagram shafali verma

पीएम मोदी ने दी थी शानदार जीत की बधाई

विश्वकप 2025 का खिताब जीतकर इतिहास रचने वाली भारतीय महिला टीम ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके दिल्ली स्थित आवास पर मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने टीम को शानदार जीत की बधाई दी और उनके प्रदर्शन की सराहना की। इस दौरान खिलाड़ियों ने पीएम मोदी के साथ कई यादगार लम्हे साझा किए।

Mohali cricketer Amanjot wins hearts again photo of meeting with PM Modi viral

हरमनप्रीत कौर
– फोटो : ANI

अमनजोत के ‘फंबल कैच’ की भी हुई चर्चा

प्रधानमंत्री ने फाइनल मैच में अमनजोत कौर के यादगार कैच की भी तारीफ की। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘यह ऐसा फंबल है जिसे देखना मुझे पसंद है।’ अमनजोत ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका की कप्तान एल. वोलवार्ट का महत्वपूर्ण कैच पकड़ा था, जो 98 गेंदों में 101 रन बनाकर खेल रही थीं। उनके आउट होने के बाद भारत की जीत लगभग तय हो गई थी। 

[ad_2]
हमारी अमनजोत ने फिर जीता दिल: पीएम मोदी संग मुलाकात की एक तस्वीर पर फैंस फिदा… जानें इसका कारण

Rohtak News: नागरिक अस्पताल के शौचालयों और वार्डों में सफाई अभियान चलाया  Latest Haryana News

Rohtak News: नागरिक अस्पताल के शौचालयों और वार्डों में सफाई अभियान चलाया Latest Haryana News

Hisar News: हरियाणा स्टेट फार्मेसी काउंसिल में रविंद्र चोपड़ा बने समिति सदस्य  Latest Haryana News

Hisar News: हरियाणा स्टेट फार्मेसी काउंसिल में रविंद्र चोपड़ा बने समिति सदस्य Latest Haryana News