सोनीपत ने किया टॉप, पंचकुला रहा फिसड्डी

ख़बर सुनें

भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से शुक्रवार को घोषित 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में सोनीपत जिला टॉपर रहा। वर्ष 2020 में 15वीं रैंक पाने वाले सोनीपत में इस बार 85.06 फीसदी परीक्षार्थी पास हुए, जो प्रदेश में सबसे अधिक है। महेंद्रगढ़ जिला दूसरे स्थान पर रहा। इस बार पंचकूला जिला फिसड्डी रहा और 55.24 फीसदी पास प्रतिशत के साथ 22वें स्थान पर रहा।
बोर्ड की ओर से घोषित 10वीं कक्षा के परिणाम में कई जिलों में जबरदस्त सुधार दिखा तो कुछ जिले शिक्षा में पिछड़े नजर आए। टॉप-5 जिलों की बात करें तो इनमें सोनीपत, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, पानीपत, रेवाड़ी शामिल हैं। फिसड्डी जिलों की बात करें तो इनमें टॉप-5 में पंचकूला, नूंह, अंबाला, कुरुक्षेत्र, सिरसा जिला शामिल हैं। कैथल वर्ष 2020 में सातवें पायदान पर था, जो इस बार 15वें स्थान पर खिसक गया। फतेहाबाद चौथे से 14वें स्थान पर हिसार आठवें से 13वें स्थान पर खिसक गया। रैंकिंग में सबसे ज्यादा पंचकूला पिछड़ा, जो 11वें से 22वें स्थान पर पहुंच गया।
जिलावार पास प्रतिशत
रैंकिंग जिला 2022 2020
01. सोनीपत 85.06 63.11
02. महेंद्रगढ़ 84.38 69.81
03. चरखी दादरी 84.12 66.35
04. पानीपत 82.92 64.12
05. रेवाड़ी 82.92 70.97
06. झज्जर 81.56 64.26
07. यमुनानगर 78.70 67.96
08. रोहतक 77.92 58.58
09. जींद 77.88 70.05
10. पलवल 74.78 65.27
11. गुरुग्राम 74.43 68.22
12. भिवानी 74.05 61.13
13. हिसार 73.57 67.25
14. फतेहाबाद 69.75 69.77
15. कैथल 69.03 67.54
16. फरीदाबाद 68.92 59.68
17. करनाल 67.48 62.46
18. सिरसा 65.65 64.51
19. कुरुक्षेत्र 61.06 59.70
20. अंबाला 58.36 58.90
21. मेवात 57.73 56.18
22. पंचकूला 55.24 65.16

.

What do you think?

तीन निकाय के 112 बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां आज होंगी रवाना

पंजाब में अवैध खनन के आरोप में कांग्रेस का पूर्व विधायक गिरफ्तार