[ad_1]
बड़े भाई सिद्धू मूसेवाला के गीतों पर थिरता छोटा सिद्धू।
पंजाब के मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई शुभदीप अब 1 साल के हो गए गए हैं। उनकी मस्ती के वीडियोज सिद्धू मूसेवाला के फैंस सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। ऐसे ही दो वीडियो सामने आए हैं जिनमें जूनियर सिद्धू बड़े भाई के गीतों पर मस्ती करते और थिरक
.
छोटा सिद्धू घर पर मस्ती करता हुआ। फैंस ने लिखा-इससे हमें एनर्जी मिल रही है।
पिता बलकौर कर रहे शुभ बेटा बड़ा हो वीडियो में टेडी वियर के साथ मस्ती करते हुए छोटा सिद्धू ठहाके लागाता नजर आता है। इस पर वह कई बार टेडी वियर पर गिरता नजर आता है। इसके बाद पिता कहते हैं कि शुभ बेटा बड़ा हो अब बड़ा। छोटे सिद्धू के माता-पिता इस दौरान उसकी मस्ती देखते हुए काफी खुद होते हैं। पाकिस्तानी कुर्ता-पायजमा में बहुत जच रहा छोटे शुभ की मस्ती को देखकर मां कहती हैं कि पाकिस्तानी कुर्ता-पायजमा इस पर बहुत जच रहा है। इस दौरान वह गिर जाता है। एक अन्य बच्चा उसके साथ खेलता नजर आता है। इस दौरान वह कई बार गिरता और उठता है। एक अन्य वीडियो में छोटा सिद्धू सिद्धू मूसेवाला के गीत…हुण सिद्धू-सिद्धू छापदा पहला पन्ना अखवारां दा पर नाचता नजर आता है। यूजर ने लिखा-परिवार के लिए छोटा सिद्धू खुशी और उम्मीद सिद्धू मूसेवाला के एक फैन्स ने लिखा-छोटे भाई के आगमन ने परिवार के लिए अपार खुशी और उम्मीद का संचार किया है। मूसेवाला के माता-पिता के लिए यह नन्हा मेहमान किसी आशीर्वाद से कम नहीं है, जो उनके बेटे की विरासत को आगे बढ़ाएगा।
सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह और माता चरण कौर ने आईवीएफ तकनीक (IVF) के जरिए इस बेटे को जन्म दिया है। यह बच्चा न केवल परिवार के लिए बल्कि सिद्धू मूसेवाला को चाहने वाले हर व्यक्ति के लिए खुशी का केंद्र बन गया है। करोड़ों फैंस के लिए ये बच्चा एनर्जी का सोर्स परिवार के करीबी सूत्रों के अनुसार, यह बच्चा बेहद प्यारा और मनमोहक है। उसका आगमन उस खालीपन को भरने की दिशा में एक कदम है, जो सिद्धू मूसेवाला के जाने से पैदा हो गया था। यह उनके करोड़ों प्रशंसकों के लिए भी आशा और संतोष का एक बड़ा स्रोत है।

मानसा के गांव में हुई थी सिद्धू की हत्या मानसा के गांव मूसा के रहने वाले शुभदीप सिंह उर्फ सिद्धू मूसेवाला का 29 मई 2022 को जवाहरके गांव में कत्ल कर दिया गया था। 2 दोस्तों के साथ बिना सिक्योरिटी थार जीप में जाते वक्त पंजाब-हरियाणा के 6 शूटरों ने उन्हें गोलियां मार दी थीं। कत्ल की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग के गोल्डी बराड़ ने ली थी। पुलिस इस मामले में लॉरेंस-गोल्डी समेत 30 से ज्यादा गैंगस्टरों को नामजद कर कईयों के खिलाफ चालान पेश कर चुकी है।

पिता बलकौर सिंह ने कहाथा- सिद्धू जानता था कि वो लोग उसे नहीं छोड़ेंगे सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात के दौरान बताया था कि सिद्धू को पहले से कहीं न कहीं इस बात का अंदाजा था कि उसके साथ कुछ बड़ा होने वाला है। बलकौर सिंह ने कहा था कि सिद्धू में गायकी का कीड़ा बचपन से था। जब वो स्कूल में था तभी से गाने गाया करता था। मुझे पता था कि वो गाना गाता है, लेकिन वो मेरे सामने कभी नहीं गाता था। ऐसे वॉशरूम में और कमरा बंद करके गाता था। मैं और मेरे भाई उससे कहते थे कि हमें भी गाकर सुनाओ, तो सिद्धू कहता था कि नहीं आपके सामने नहीं गाऊंगा।
[ad_2]
सिद्धू मूसेवाला के गीतों पर थिरक रहा जूनियर सिद्धू,VIDEO: हुण सिद्धू-सिद्धू छापदा पन्ना पहला अखवारां दा सांग पर मस्ती, फैन्स बोले-हमें एनर्जी मिल रही – Jalandhar News

