[ad_1]
मोहाली नगर निगम का एरिया अब बढ़ गया है। सारे नए सेक्टर, चप्पड़चिड़ी और लांडरां भी नगर निगम मोहाली का हिस्सा बन गए हैं। पंजाब सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर दी है। इसके साथ ही अगली नगर निगम चुनावों का रास्ता भी साफ हो गया है। स्थानीय निकाय विभाग के अतिरिक
.
यह एरिया नगर निगम मोहाली में किया गया शामिल
- सेक्टर 66 अल्फा, 66 बीटा
- एटीएस कासा सोसाइटी, गांव बलौंगी
- सेक्टर 80, 81, 82, 83, 85, 86, 88-89, 90-91, 94, 93
- सैक्टर 92 (अल्फा) कम्पोस्टम साइट
- सैक्टर 116 (चप्पड़चिड़ी, लांडरां, चप्पड़चिड़ी कला क्षेत्र)
- सेक्टर 74ए
- गांव बल्लोमाजरा, बलियाली, वेरका मिल्क प्लांट, शामिल है
20 नवंबर को हुई सुनवाई, दर्जनों आपत्तियां हुई थीं दाख़िल
नई सीमा में शामिल इलाकों को लेकर कई गांवों की ओर से आपत्तियां आई थीं। 20 नवंबर को अतिरिक्त मुख्य सचिव और नगर निगम कमिश्नर ने व्यक्तियों और प्रतिनिधियों को सुनवाई का मौका दिया। जमीनी निरंतरता (ग्राउंड कंटिन्यूटी) के सिद्धांत के आधार पर सभी आपत्तियों की पड़ताल कर अंतिम निर्णय लिया गया।
लोगों में खुशी: “रुका हुआ विकास अब तेजी से होगा”
बड़े गांवों और नई कॉलोनियों के शामिल होने से स्थानीय लोगों में खुशी है। उनका कहना है कि अब सीवरेज, सड़क, स्ट्रीटलाइट और कूड़ा प्रबंधन सहित लंबित विकास कार्यों की रफ्तार बढ़ेगी। विधायक कुलवंत सिंह ने कहा कि हदबंदी में कई अहम इलाके जोड़े जाने से शहर का विस्तार व्यवस्थित तरीके से होगा। इससे क्षेत्र के राजनीतिक प्रतिनिधियों का दायरा भी बढ़ गया है।
अब चुनाव पर बना संशय
इसी बीच, यूथ अकाली दल के जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह सोहाणा ने सरकार से स्थिति स्पष्ट करने को कहा है।उन्होंने कहा कि “जब 14 गांव नगर निगम में शामिल कर दिए गए हैं तो सरकार बताए कि अब इन गांवों के लोग ब्लॉक समिति और जिला परिषद चुनाव लड़ेंगे या फिर सीधे नगर निगम के चुनाव लड़ सकेंगे?”उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों नोटिफिकेशन एक ही दिन जारी करने से गांवों में भ्रम की स्थिति बन गई है। सरकार को तत्काल स्पष्ट आदेश जारी करने चाहिए।
[ad_2]
सारे नए सेक्टर और चप्पड़चिड़ी भी मोहाली नगर निगम में: वार्डबंदी का नोटिफिकेशन जारी, निगम चुनाव की तैयारी; ब्लाक समित चुनाव कैसे होंगे – Chandigarh News
