[ad_1]
Last Updated:
Ambala News: आयुर्वेदाचार्य जितेंद्र वर्ना ने बताया कि सर्दियों के मौसम में आमतौर पर शरीर में रूखापन देखने को मिलता है, क्योंकि पहले हर व्यक्ति अपने शरीर पर सरसों का तेल या फिर नारियल का तेल नहाने के बाद जरूर लगाते थे, लेकिन अब धीरे-धीरे लोग लगाना छोड़ रहे हैं.
अंबाला: सर्दियों शुरू होते ही बहुत सी दिक्कतें अक्सर लोगों को झेलनी पड़ती है. कई लोगों को तो बदलते मौसम के साथ ही सांस की दिक्कत होने लग जाती है, तो कई बार लोगों को स्किन (त्वचा) से जुड़ी हुई काफी ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, जिनमें से कुछ लोगों की स्किन पर (रैशेस ) हो जाते हैं, तो वहीं कुछ लोगों की स्किन बदलते मौसम के साथ सुख जाती है, जिससे उनकी स्किन रूखी हो जाती है. ऐसे में इन सभी समस्याओं से आप घर बैठे ही निजात पा सकते हैं.
इस बारे में लोकल 18 को ज्यादा जानकारी देते हुए आयुर्वेदाचार्य जितेंद्र वर्ना ने बताया कि सर्दियों के मौसम में आमतौर पर शरीर में रूखापन देखने को मिलता है, क्योंकि पहले हर व्यक्ति अपने शरीर पर सरसों का तेल या फिर नारियल का तेल नहाने के बाद जरूर लगाते थे, लेकिन अब धीरे-धीरे लोग लगाना छोड़ रहे हैं.
खुजली की समस्या और उपाय
तो वहीं लोगों में खुजली की समस्या भी देखी जा रही है, जिसका कारण दो या तीन दिन से ज्यादा कपड़े न बदलना भी है. इसके अलावा, लोग शादियों के सीजन में दूसरे जगह कर जाकर दूसरे लोगों का बेड उपयोग करते हैं, जिसके कारण उस व्यक्ति को होने वाली खुजली की समस्या दूसरे व्यक्ति को भी हो जाती है. उन्होंने बताया कि आयुर्वेद में क्रंच और नीम के तेल को लगाकर खुजली से बचा जा सकता है. इसके साथ ही आयुर्वेद में इन समस्या से पीड़ित व्यक्ति का रिफाइंड से तली चीजें ,लाल मिर्च और चीनी खाना बंद करवाया जाता है.
उन्होंने बताया कि अगर शरीर पर बारीक छोटे दाने होने के साथ खुजली होती है, तो आयुर्वेद के अनुसार नारियल के तेल के साथ कपूर को मिलाकर शरीर पर लगा सकते हैं, इसके साथ ही गंधक रसायन और हरिद्रखंड का भी उपयोग कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि सर्दियों के मौसम में सरसों का तेल या फिर नारियल के तेल के साथ मालिश जरूर करना चाहिए, जिससे हमारे शरीर पर खारिज और त्वचा फटने की बीमारी नहीं होगी.
खानपान की चीजों की बदलें आदत
उन्होंने कहा कि खानपान में हमें दही, खटाई और तली हुई चीजें से लेकर लाल मिर्च और रिफाइंड का उपयोग नहीं करना है, इसके साथ ही ज्यादा समस्या होने पर अपने नजदीकी आयुर्वेदिक चिकित्सक को जाकर एक बार जांच जरुर करवा ले.
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.
[ad_2]



