समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करें अधिकारी : आशीष Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र

Updated Fri, 14 Nov 2025 12:49 AM IST


कुरुक्षेत्र। समाधान ​शिविर में अ​धिकारियों के समक्ष अपनी समस्या रखते आमजन। विज्ञ​प्ति
– फोटो : डॉ. करम मोहम्मद की बंद क्लीनिक।



कुरुक्षेत्र। नगराधीश आशीष कुमार ने वीरवार को स्थानीय लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर के दौरान निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर में लोगों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करें। समस्या का समाधान होने के बाद संबंधित पोर्टल पर भी अपडेट करें।

Trending Videos

उन्होंने कहा कि समाधान शिविर में जो भी व्यक्ति अपनी समस्या को लेकर आए उसे समाधान शिविर से संबंधित एक स्लिप दी जाए, जिस पर नंबर, दिनांक और उसकी समस्या अंकित हो ताकि अगली बार जब वह आए तो उसे पता हो कि उसकी क्या समस्या थी और उसने किस तारीख को अपनी समस्या दी थी। नगराधीश आशीष कुमार ने क्रिड व अन्य विभागों से संबंधित शिकायतों को सुना तथा इनमें से कुछ समस्याओं का मौके पर समाधान किया तथा कुछ समस्याओं का समाधान करने के लिए समय सीमा निर्धारित कर संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए।

कुरुक्षेत्र। समाधान शिविर में अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्या रखते आमजन। विज्ञप्ति

कुरुक्षेत्र। समाधान शिविर में अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्या रखते आमजन। विज्ञप्ति– फोटो : डॉ. करम मोहम्मद की बंद क्लीनिक।

[ad_2]
समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करें अधिकारी : आशीष