राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट को दिल्ली पुलिस नरेला पुलिस स्टेशन ले गई है। राहुल गांधी को ईडी का समन देने के विरोध में दिल्ली पुलिस ने सचिन पायलट समेत कांग्रेस नेताओं को कांग्रेस मुख्यालय में एंट्री नहीं दी। इसके बाद पालयट को पुलिस हिरासत में ले लिया गया। माना जा रहा है कि पायलट के साथ विधायक मुकेश भाकर और वेदप्रकाश सोलंकी भी है। सचिन पायलट ने ट्वीट कर लिखा- आज जिस प्रकार से पुलिस द्वारा हमें कांग्रेस मुख्यालय जाने से रोका गया। जबरन गिरफ्तार किया गया। वह लोकतंत्र में बहुत गलत है। लोकतंत्र के लिए इस प्रकार तानाशाही रवैया बुरा संकेत है। इस अन्याय और तानाशाही के खिलाफ हमारा संघर्ष जारी रहेगा। उल्लेखनीय है कि राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट को आज दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। सचिन पायलट आज एआईसीसी के मुख्यालय में जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने एंट्री नहीं दी।
नफरत की राजनीति कर रहे हैं पीएम मोदी
पायलट को हिरासत में ले लिया। पायलट के साथ बड़ी संख्या में उनके समर्थकों को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हम अपनी बात रखना चाहते हैं। अपनी पार्टी के कार्यालय में जाने से रोका जा रहा है। मैं समझता हूं। लोकतंत्र के लिए यह ठीक नहीं है। सचिन पायलट ने ट्वीट कर लिखा- केंद्र सरकार जो नफरत और बदले की राजनीति कर रही है। वह लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा है। असत्य, अन्याय और अनीति द्वारा सत्य को दबाने के भाजपा के प्रयास कभी सफल नहीं होंगे। सत्य राहुल गांधी और कांग्रेस के साथ है जो किसी भी अत्याचार के समक्ष न झुकेगा और न डरेगा।
मोदी को सत्ता का घमंड आ गया
संबंधित खबरें
सचिन पायलट ने कहा कि पीएम मोदी तानाशाह की तरह व्यवहार कर रहे हैं। सत्ता का घमंड आ गया है। केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रहे हैं। लेकिन लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। राहुल गांधी लगातार भाजपा की कमियों से देशवासियों को अवगत करा रहे हैं। इसलिए पीएम मोदी घबरा गए है। भाजपा बदले की भावना से काम रही है। सचिन पायलट ने कहा कि जिस तरह दिल्ली पुलिस कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हमला कर रही है। यह बिलकुल गलत है। कांग्रेस कार्यकर्ता शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। हमारा लोकतंत्र में विश्वास है
.