ख़बर सुनें
महेंद्रगढ़। सैनी क्षत्रिय सभा महेंद्रगढ़ के चार पदों पर रविवार को चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुए। शाम को हुई मतगणना में श्रीराम सैनी ने 187 वोटों से जीत हासिल की, वहीं उप प्रधान पद पर कैलाश ने 90 वोट, सचिव में रूड़मल ने 43 वोट व खजांची के पद ओमप्रकाश ने 229 वोटों से जीत हासिल की।
सैनी क्षत्रिय सभा के चुनाव रविवार को प्रस्तावित थे। चुनाव में सभा के 578 स्थायी व अस्थायी मतदाताओं ने भाग लिया। मतदान केंद्र पर तीन बूथ बनाए गए थे। चुनाव अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार को हुए चुनाव में प्रधान पद के लिए श्रीराम सैनी व थावर सिंह मैदान में थे, जिसमें श्रीराम सैनी ने थावर सिंह को 187 वोटों से मात दी है। वहीं उप प्रधान की दौड़ में कैलाश ने सुरेंद्र को 90 वोट, सचिव के पद पर रूड़मल ने होशियार को 43 वोट व खजांची पद पर ओमप्रकाश ने 229 मतों से जीत हासिल की।

.