in

शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में पुस्तकालय की भूमिका अहम : डॉ. रंगनाथन Latest Haryana News

शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में पुस्तकालय की भूमिका अहम : डॉ. रंगनाथन  Latest Haryana News

[ad_1]

#

12सीटीके06..एमडीयू में बस लाइब्रेरियन्स का उद्घाटन करते एकेडमिक अफेयर्स प्रो ए एस मान। संवाद

रोहतक। भारत में पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान के पितामह डाॅ. सियाली राममृत रंगनाथन की जयंती महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के विवेकानंद पुस्तकालय में लाइब्रेरियंस दिवस के रूप में मनाई गई।

Trending Videos

डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. एएस मान ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने इस दौरान एनबीटी की पुस्तक प्रदर्शनी का रिबन काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने डाॅ. रंगनाथन को भारतीय पुस्तकालय विज्ञान का जनक बताया। शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में पुस्तकालय की अहम भूमिका है। पुस्तकालय के निर्माण एवं संचालन में लाइब्रेरियन का विशेष योगदान है। एमडीयू के विवेकानंद पुस्तकालय को एक मॉडल पुस्तकालय बनाने के लिए लाइब्रेरियन डाॅ. सतीश मलिक को शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर असिस्टेंट डीन डाॅ. किट्टी मुखर्जी, एमडीयू के निदेशक सीडीओई एवं डिजिटल लर्निंग सेंटर डाॅ. नसीब सिंह गिल व शिक्षाविद प्रो. डीएस हुड्डा बतौर गेस्ट ऑफ ऑनर उपस्थित रहे। डाॅ. सतीश मलिक ने भारतीय पुस्तकालय विज्ञान में डाॅ. रंगनाथन के योगदान की महता को रेखांकित किया। इस मौके पर विवेकानंद पुस्तकालय की डिप्टी लाइब्रेरियन डाॅ. सीमा, सहायक लाइब्रेरियन डाॅ. बलविंदर सिंह, शोध वैज्ञानिक डाॅ. सुंदर सिंह तंवर, पंकज नैन समेत अन्य स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

[ad_2]
शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में पुस्तकालय की भूमिका अहम : डॉ. रंगनाथन

Rohtak News: 80 प्रतिशत डेंटल सर्जन की नहीं होती पदोन्नति, न बढ़ता पे स्केल  Latest Haryana News

Rohtak News: 80 प्रतिशत डेंटल सर्जन की नहीं होती पदोन्नति, न बढ़ता पे स्केल Latest Haryana News

Sonipat News: जोश के साथ निकाली तिरंगा यात्रा Latest Haryana News

Sonipat News: जोश के साथ निकाली तिरंगा यात्रा Latest Haryana News