ख़बर सुनें
यमुनानगर। गाबा अस्पताल के पास आनंद कॉलोनी से निर्माणाधीन स्थल से 28 मई को शटरिंग की पांच लोहे की प्लेट चोरी करने के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मायापुरी कॉलोनी निवासी रणजीत उर्फ लुनिंदा के रूप में हुई। आरोपी सीसीटीवी की मदद से काबू आया। आरोपी थ्री व्हीलर में शटरिंग का सामान चोरी करके ले गया था। आरोपी से चोरी का सामान और थ्री व्हीलर बरामद किया। इस मुकदमे में विशाल नगर निवासी विक्की उर्फ चम्मू को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। जांच अधिकारी एएसआई निर्मल ने बताया कि शहर पुलिस ने आरोपी को वीरवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

.