in

रोहतक में लोगों ने पी सीएम के हाथ की चाय: बोले- नायाब है म्हारा मुख्यमंत्री; चंडीगढ़ जाते समय CM को गुड़ की चाय पीने की इच्छा हुई – Rohtak News Latest Haryana News

रोहतक में लोगों ने पी सीएम के हाथ की चाय:  बोले- नायाब है म्हारा मुख्यमंत्री; चंडीगढ़ जाते समय CM को गुड़ की चाय पीने की इच्छा हुई – Rohtak News Latest Haryana News

[ad_1]

रोहतक के गांव भैणी महाराजपुर स्थित चाय की दुकान पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी चाय बनाते हुए

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार रात रोहतक जिले के गांव भैणी महाराजपुर में एक चाय की दुकान पर पहुंचे, जहां उन्होंने अपने हाथों से चाय बनाई और लोगों ने सीएम के हाथों बनाई चाय का स्वाद चखा।

.

चाय पीने के बाद लोगों ने मुख्यमंत्री की भी सराहना करते हुए ग्रामीण बोले नायाब है म्हारा मुख्यमंत्री। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर भी इसका वीडियो शेयर किया और लिखा “रोहतक के भैणी महाराजपुर हल्का महम में कृष्णा की चाय की दुकान पर अपने परिवारजनों के बीच”।

रोहतक के गांव भैणी महाराजपुर स्थित चाय की दुकान पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी चाय बनाते हुए

चंडीगढ़ जाते समय रास्ते में बना प्लान

भाजपा के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी शमशेर सिंह खरक ने बताया कि शनिवार को हांसी रैली में भाग लेने के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सड़क मार्ग से चंडीगढ़ लौट रहे थे। रोहतक के गांव खरकड़ा के पास 152डी के रास्ते चंडीगढ़ जाने की योजना थी। उनके साथ भाजपा के प्रदेश सचिव कैप्टन भूपेंद्र सिंह भी मौजूद थे।

रास्ते में मुख्यमंत्री ने चाय पीने की इच्छा जताई। इस पर कैप्टन भूपेंद्र सिंह ने कहा कि उन्होंने कृष्ण चाय वाले का जिक्र किया और कहा कि यहां गुड़ की चाय बनती है। इसके बाद मुख्यमंत्री का काफिला गांव भैणी महाराजपुर में कृष्ण चाय वाले की दुकान पर पहुंचा।

जहां मुख्यमंत्री के पहुंचने के बाद आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। इसी बीच मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी खुद चाय बनाने लगे। मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से चाय बनाई और सभी को पिलाई। चाय पीने और लोगों से मिलने के बाद वे 152डी के रास्ते चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए।

रोहतक के गांव भैणी महाराजपुर स्थित चाय की दुकान पर लोगों के साथ चाय पीते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

रोहतक के गांव भैणी महाराजपुर स्थित चाय की दुकान पर लोगों के साथ चाय पीते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

#

डॉली की चाय पी चुके मुख्यमंत्री
इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जॉली चाय वाले के पास जाकर भी चाय पी चुके हैं। जॉली की चाय माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स ने भी डॉली के हाथों की चाय पी थी। इसके बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी भी डॉली चाय वाले के पास पहुंचे। उनके साथ राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार व अन्य नेता भी थे। डॉली चायवाला महाराष्ट्र के नागपुर में चाय बनाता है और सोशल मीडिया पर खूब वायरल रहता है।

[ad_2]

Source link

सेहतनामा- 76% भारतीयों में विटामिन D की कमी:  हार्वड मेडिसिन स्कूल की रिसर्च ने बताए इसके 9 बड़े कारण, जानिए कैसे होगी पूर्ति Health Updates

सेहतनामा- 76% भारतीयों में विटामिन D की कमी: हार्वड मेडिसिन स्कूल की रिसर्च ने बताए इसके 9 बड़े कारण, जानिए कैसे होगी पूर्ति Health Updates

Kurukshetra News: जिले के 34 केंद्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न हुई संपन्न हुई सामान्य पात्रता परीक्षा Latest Haryana News

Kurukshetra News: जिले के 34 केंद्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न हुई संपन्न हुई सामान्य पात्रता परीक्षा Latest Haryana News