राहुल गांधी से 5 दिन तक 50 घंटे पूछताछ: गहलोत ने कहा- लंच पर भी जाने की अनुमति नहीं; देश के हालात चिंताजनक


राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से 5 दिन तक 50 घंटे से अधिक पूछताछ पर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। सीएम गहलोत ने दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए कहा कि जो हालात देश में है वो चिंताजनक है। एक राहुल गांधी को 5 दिन तक 50  घंटे पूछताछ की गई। ऐसा कभी हुआ नहीं। राहुल गांधी ने जिस रूप में ईडी को फेस किया है, वो भी बेमिसाल है। 50 घंटे लगातार पूछताछ। लंच पर जाने की भी अनुमति नहीं। साढ़े 12 बजे-पौने 1 बजे रात तक रोके रखना तमाम रिकाॅर्ड पहली बार बन रहे हैं। जिस प्रकार पुलिस का रवैया था, वो भी बेमिसाल था।

तानाशाही के लिए पुलिस का रिहर्सल 

सीएम गहलोत ने कहा कि आज तक ऐसा रवैया पुलिस का कभी सामने नहीं आया। पाॅलिटिकल मूवमेंट होते हैं। उसको फेस करती है विपक्षी पार्टियां। ये पहली बार है कि पुलिस द्वारा टारगेट करके कांग्रेस नेताओं को चुन-चुन उनके साथ मिसबिहेव किया गया। कई जगह पिटाई भी की। थानों के अंदर ले जाया गया। रात को 12 और 1 बजे छोड़ा गया। पहली बार पुलिस का आतंक देख रहे हैं। एक चिंता की स्थिति है। सीएम गहलोत ने कहा कि मैं समझता हूं कि यह पुलिस का रिहर्सल है। देश के लिए जब तानशाही आएगी पूरी तरह तब किस प्रकार का व्यवहार करना है, उसका रिहर्सल करने का पुलिस को मौका जो दिया गया खतरनाक है।

बीजेपी मुख्यालाय में हमारी पुलिस घुसे, अच्छा है क्या 

सीएम गहलोत ने कहा कि मैं मीडिया को साथियों को धन्यवाद देना चाहूंगा, उनकी मेहनत को, उनके हौसले को। क्योंकि उन्होंने भी 5 दिन तक संघर्ष देखा है। मीडिया कर्मियों के साथ भी पुलिस ने बदतमीजी की है। ऐसा कभी नहीं हुआ कि कांग्रेस मुख्यालय के अंदर पुलिस घुस जाए। पुलिस मीडिया वालों और लोगों को पिटाई करके बाहर लाए। गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार में बीजेपी विपक्ष में है। राजस्थान में हमारे खिलाफ आंदोलन करती है। अगर आपके दिल्ली व्यवहार को देखकर राजस्थान में बीजेपी मुख्यालय में हमारी पुलिस घुसे, कार्यकर्ताओं को पीटकर बाहर निकाल दे ये शोभा देता है क्या। अच्छा है क्या। 

बीजेपी कौनसी परंपरा स्थापित करना चाहती है 

सीएम गहलोत ने कहा कि बीजेपी देश में कौनसी पंरपरा स्थापित कर रही है। ये लोग कौनसी परंपरा स्थापित कर रहे हैं। गहलोत ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पिटाई कर रही है। सीएम गहलोत ने कहा कि हम बार-बार कहते हैं कि देश किस दिशा में जा रहा है। देश के हालात बहुत चिंताजनक है। सीएम गहलोत ने कहा कि पुलिस महिला कांग्रेस कार्यकर्ता की पिटाई कर रही है। रात को 12 बजे दिल्ली बाॅर्डर पर छोड़ा जा रहा है। 

.


What do you think?

Karnal Municipal Election Results: करनाल में भाजपा को झटका, एक सीट जीती,  आम आदमी पार्टी को एक भी सीट नहीं 

Dadri Municipal Election Results: दादरी नगर परिषद चुनाव में भाजपा के बख्शी जीते, निर्दलीय उम्मीदवार को 8045 वोटों से हराया