कुरुक्षेत्रएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
अब जल्द ही बसों में सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिलने वाली है। अब दोबारा से रूटों पर बसों के फेरे बढ़ेंगे। यह कर्मचारियों को ओवर टाइम देने की पॉलिसी के लागू होने के बाद होगा। सरकार ने 2018 में ओवर टाइम बंद कर दिया था। ओवर टाइम बंद होने के बाद रूटों पर बसों के फेरे कम हुए थे जिससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है लेकिन अब दोबारा से कर्मचारियों को ओवर टाइम दिए जाने पर चल रहा है।
ऐसा होने के बाद रूटों पर बसों के फेरे बढ़ेंगे। बता दें कि कुरुक्षेत्र-पिहोवा रूट पर रोडवेज के 65 टाइम थे, लेकिन अब 38 टाइम रह गए हैं। रूट पर हर 10 से 15 मिनट बाद रोडवेज की बस चलती थी, लेकिन अब एक से दो घंटे बाद बस चलती है। ऐसे में पास धारकों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ती है। शाम को 5 बजे के बाद कुरुक्षेत्र से पिहोवा के लिए एक भी सरकारी बस नहीं है। 4 बजकर 55 मिनट पर कुरुक्षेत्र से पिहोवा के लिए अंतिम बस है।
रोडवेज को हो रहा नुकसान : पांचाल
यूनियन प्रधान नरेंद्र पांचाल ने कहा कि कर्मचारियों के ओवरटाइम बंद होने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। रूटों पर फेरे कम हुए हैं। वहीं कर्मचारियों को 10 से 11 घंटे काम करना पड़ रहा है।
अभी नहीं आया कोई लेटर: मुंजाल
रोडवेज महाप्रबंधक अशोक कुमार मुंजाल ने कहा कि अभी उनके पास ओवरटाइम दिए जाने संबंधी कोई लेटर नहीं आया। कुछ डिपो में ओवरटाइम दिए जाने की बात सुनने में आई है। आदेश आने पर ओवर टाइम शुरू कर दिया जाएगा।
.