{“_id”:”692be65cba0155b6fb068049″,”slug”:”video-driver-dies-after-auto-overturns-in-mahendragarh-case-filed-against-unknown-person-2025-11-30″,”type”:”video”,”status”:”publish”,”title_hn”:”महेंद्रगढ़ में ऑटो पलटने से चालक की मौत, अज्ञात पर केस दर्ज”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
गांव सिगड़ी के पास रविवार अल सुबह ऑटो पलटने से चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव अगिहार निवासी 34 वर्षीय प्रमोद के रूप में हुई है। मृतक के छोटे भाई नवीन के बयान पर सदर थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयान में नवीन ने बताया कि प्रमोद ऑटो चलाता था और रात को एक बजे महेंद्रगढ़ जाकर सवारियां लाता था। रविवार को अल सुबह वह सवारियां लाने के लिए महेंद्रगढ़ गया था। इसके बाद वह बिना सवारी लिए ही वापस लौटने लगा तो गांव सिगड़ी के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो पलट गया और प्रमोद को गंभीर चोटें आई।
इसके बाद राहगीरों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर जाकर शव कब्जे में ले लिया और मौका मुआयना कर टीम महेंद्रगढ़ पहुंची। यहां पर मृतक का शव नागरिक अस्पताल में रखवा दिया और अल सुबह साढ़े 3 बजे परिजनों को हादसे की सूचना दी।
सुबह करीब 10 बजे परिजन नागरिक अस्पताल में पहुंचे और पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर कागजी प्रक्रिया पूरी की। अब शाम तक मृतक का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
[ad_2]
महेंद्रगढ़ में ऑटो पलटने से चालक की मौत, अज्ञात पर केस दर्ज