महेंद्रगढ़: उत्तर प्रदेश में भी भारी बहुमत के साथ बनेंगी तीसरी बार सरकार: केशव प्रसाद मौर्य haryanacircle.com

[ad_1]


नारनौल में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बिहार में कांग्रेस का सुपड़ा साफ हो गया है। जो कह रहे थे 14 को मतगणना होगी और 18 को शपथ ग्रहण करेंगे आज वह मीडिया के सामने भी आने से घबरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार के बाद अब तीसरी बार उत्तर प्रदेश में भी भारी बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे। बिहार की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतिश कुमार पर भरोसा जताते हुए पूर्ण बहुमत दिया है। जब बड़ी जीत होती है तो विरोधियों को हजम नहीं होता है।

उन्होंने कहा कि जब हरियाणा में चुनाव हुआ था तो राहुल गांधी जलेबी बनाने का काम कर रहे थे, वहीं जब बिहार में चुनाव हो रहा था तो वह तालाब में कूद गया। लेकिन फिर भी कांग्रेस को डूबने से नहीं बचा सके। अब विरोधी विचलित करने की कोशिश करेंगे हमें होने की जरूरत नहीं है।
उन्होंने कहा कि पहले भारत पर आतंकवादी हमले होते थे तो उस समय की सरकार गिड़गड़ाती थी लेकिन अब उन्हें भाजपा की सरकार मुंह तोड़ जवाब दे रही है।

बता दें कि नारनौल में महाराजा शूरसैनी जयंती पर प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने हम एकजुट थे, एकजुट हैं और एकजुट रहेंगे का नारा भी दिया। उन्होंने कहा नायब सैनी के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत के साथ हरियाणा में सरकार बनी है। जब 2029 में विधानसभा का चुनाव होगा उस समय भी हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सैनी की भारी बहुमत से सरकार बनेंगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा के बाद भाजपा का विजय रथ नहीं रुका है।

[ad_2]
महेंद्रगढ़: उत्तर प्रदेश में भी भारी बहुमत के साथ बनेंगी तीसरी बार सरकार: केशव प्रसाद मौर्य