ख़बर सुनें
सिरसा। महिला का अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने मामले में महिला थाना पुलिस की ओर से मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है।
ं पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि समाजसेवी लखवीर सिंह सोढ़ी उसके पति का दोस्त है। वह कुछ समय पहले बीमार थी और उसकी दवाई चल रही थी। उसके पति के कारण आरोपी का भी उसके घर पर आना जाना था। आरोप है आरोपी ने एक दिन उसका अश्लील वीडियो बना लिया और बाद में उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोप है कि उसे ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म भी कई बार किया। अब परिवार को देखकर उसने लड़ाई लड़ने का फैसला ले लिया। इसके बाद उसने अब मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला की ओर से दुष्कर्म किए जाने की शिकायत दी गई है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। —मंजू बाला, महिला थाना प्रभारी, सिरसा।

.