भिवानी में नगर परिषद के कर्मचारी लगा रहे स्वच्छता को ग्रहण, खुले में डाल रहे कचरा Latest Haryana News

[ad_1]


नगर परिषद के खुद के कर्मचारी ही शहर की स्वच्छता को ग्रहण लगा रहे हैं। नगर परिषद ने शहर से कचरा प्वाइंट करने का कदम उठाया है। लेकिन नगर परिषद के खुद के कर्मचारी ही खुले में कचरा डाल रहे हैं। नप प्रशासन भी इस तरह की गतिविधियों पर कोई संज्ञान नहीं ले रहा है।

हाल ही में नगर परिषद ने शहर से 12 कचरा प्वाइंट कम करने की घोषणा की थी, इसमें कुछ कचरा प्वाइंटों का नवीनीकरण करा वेस्ट से बेस्ट भी बनाया था। इसके बावजूद कई जगह अनाधिकृत रूप से नगर परिषद के कर्मचारियों ने कचरा प्वाइंट बनाए हुए हैं, जहां खुले में ही कचरा डाला जा रहा है।

शहर के लोहड़ बाजार में भी चौराहे पर नगर परिषद कर्मचारी कचरा डाल रहे हैं। क्षेत्र के लोगों ने नप कर्मचारी की खुले में कचरा डालने की करतूत की वीडियो बनाकर भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। जिसके बाद नप अधिकारी भी इसमें संज्ञान लेने की बात कह रहे हैं।

[ad_2]
भिवानी में नगर परिषद के कर्मचारी लगा रहे स्वच्छता को ग्रहण, खुले में डाल रहे कचरा