in

भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता में तेजी, नीति आयोग के CEO का बयान, जल्द आएगी पॉजिटिव खबर Business News & Hub

भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता में तेजी, नीति आयोग के CEO का बयान, जल्द आएगी पॉजिटिव खबर Business News & Hub

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

India US trade agreement: नीति आयोग के सीईओ बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने शुक्रवार को भरोसा जताया कि, अमेरिका के साथ भारत के प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) पर नवंबर के अंत तक कुछ सकारात्मक खबरें सामने आ सकती हैं.

उन्होंने ‘सीएनबीसी-टीवी18 के ग्लोबल लीडरशिप समिट 2025’ कार्यक्रम में कहा कि, नवंबर के अंत तक राष्ट्रीय विनिर्माण मिशन शुरू हो जाएगा. सुब्रह्मण्यम ने कहा, ”मुझे लगता है कि अमेरिका के साथ चीजें थोड़ी मुश्किल रही हैं और इसे फिर से शुरू करने की कोशिश की जा रही है. व्यापार वार्ता चल रही है.

सीईओ ने जताई उम्मीद

उम्मीद है कि, इस महीने के अंत तक हमें कुछ सकारात्मक खबर मिल सकती है. सीईओ ने कहा कि भारत लगातार विदेशी निवेशकों को आकर्षित कर रहा है. उन्होंने कहा, ”अमेरिकी कंपनियां भारत में वैश्विक क्षमता केंद्र खोल रही हैं. इसका सीधा मतलब है कि भारत का मूल आकर्षण बाकी सब चीजों पर भारी पड़ेगा. उनकी यह टिप्पणी इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि, अमेरिका इस बात का दबाव बना रहा है कि भारत रूस से कच्चा तेल खरीदना बंद करे.  

सुब्रह्मण्यम ने कहा, दुनिया एक उतार-चढ़ाव से गुजर रही है. यह नहीं पता कि इससे कैसे निपटना है. दुनिया उस दिशा में बढ़ रही है, जहां कम वृद्धि दर एक सामान्य बात है. उन्होंने कहा, इनके बीच भारत एक अलग ही स्थिति में है. मेरा मतलब है, यह वैश्विक अर्थव्यवस्था में सबसे उज्ज्वल स्थान है, और यही इसे महत्वपूर्ण बनाता है.

दोनों देशों के बीच चल रही है वार्ता

भारत और अमेरिका के बीच कई स्तर की व्यापारिक वार्ता हो चुकी है. दोनों ही देश की ओर से वार्ता को लेकर सकारात्मक संकेत दिए जा रहे है. हाल ही में, अमेरिकी राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ की थी. ऐसे में देखना होगा कि, यह वार्ता किस नतीजे पर पहुंचती है. 

यह भी पढ़ें: सिर्फ एक डील और करोड़ों रुपए हो गए स्वाहा! जानें क्यों गिरे भारती एयरटेल के शेयर


Source: https://www.abplive.com/business/india-us-trade-agreement-update-niti-aayog-ceo-bvr-subrahmanyam-positive-news-expected-november-2025-3040142

In Pictures: Revisiting ‘Nayakan’, the Kamal Haasan-Mani Ratnam classic Latest Entertainment News

In Pictures: Revisiting ‘Nayakan’, the Kamal Haasan-Mani Ratnam classic Latest Entertainment News

DIG भुल्लर केस, विजिलेंस की FIR सवालों के घेरे में:  खुफिया सूचना के आधे घंटे में दर्ज की; CBI कोर्ट ने पूछा- इतने टाइम में 30 साल का रिकॉर्ड कैसे चैक किया – Chandigarh News Chandigarh News Updates

DIG भुल्लर केस, विजिलेंस की FIR सवालों के घेरे में: खुफिया सूचना के आधे घंटे में दर्ज की; CBI कोर्ट ने पूछा- इतने टाइम में 30 साल का रिकॉर्ड कैसे चैक किया – Chandigarh News Chandigarh News Updates