भक्ति ही जीवन का वास्तविक आधार : अशोक दास Latest Haryana News

[ad_1]


36…श्रीनगर कालोनी ​​स्थित रामा आश्रम में श्रीमद् भागवत कथा के अवसर पर संबो​धित करते वक्ता। स्



रोहतक। श्रीनगर काॅलोनी स्थित रामा आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिवस महंत अशोक दास महाराज ने कहा कि प्रेम, करूणा और विनम्रता ही वह मार्ग हैं जो मनुष्य को भगवान की कृपा के योग्य बनाते हैं। भागवत कथा हमें यही दिव्य संदेश देती है कि भक्ति ही जीवन का वास्तविक आधार है। उनके वचनों ने श्रद्धालुओं के हृदय में नई आध्यात्मिक ऊर्जा जगाई। वहीं, कथा व्यास महंत रामानुज दास महाराज ने श्रीकृष्ण की लीलाओं का सरस और हृदयस्पर्शी वर्णन किया। पूरा पंडाल कृष्ण-भाव में डूबा रहा। कथा व्यास ने आगे बताया कि श्रीकृष्ण और बलराम ने गुरु सांदीपनि के आश्रम में रहकर समस्त विद्याओं का अध्ययन किया व गुरु-भक्ति का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरानंद, महामंडलेश्वर राधवेंद्र भारती व अन्य साधू संत भी मंच पर मौजूद रहे।

Trending Videos

[ad_2]
भक्ति ही जीवन का वास्तविक आधार : अशोक दास