in

ब्राजील में COP30 क्लाइमेट समिट के हॉल में आग: 13 घायल; 50 हजार डिप्लोमैट, पत्रकार और एक्टिविस्ट मौजूद थे Today World News

ब्राजील में COP30 क्लाइमेट समिट के हॉल में आग:  13 घायल; 50 हजार डिप्लोमैट, पत्रकार और एक्टिविस्ट मौजूद थे Today World News

[ad_1]

ब्रासीलिया2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ब्राजील में चल रहे COP30 क्लाइमेट समिट के मेन वेन्यू पर गुरुवार को आग लग गई।

ब्राजील के बेलेम शहर में चल रहे UN COP30 क्लाइमेट समिट के मेन वेन्यू पर गुरुवार को आग लग गई। इसमें 13 लोग घायल हो गए। भारत के पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव भी आग लगने के समय भारतीय प्रतिनिधिमंडल के साथ वहीं मौजूद थे। हालांकि, वे और अन्य अधिकारी सुरक्षित रूप से कार्यक्रम स्थल से बाहर निकल गए।

द न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, यह आग स्थानीय समयानुसार दोपहर 2 बजे (भारतीय समयानुसार रात 10.30 बजे) एक कन्वेंशन हॉल के अंदर एक पवेलियन में लगी थी। घटना के वक्त पवेलियन में 190 से ज्यादा देशों के 50,000 से अधिक डिप्लोमैट, पत्रकार और एक्टिविस्ट मौजूद थे।

आग लगते ही हजारों लोगों के बीच अफरातफरी मच गई। घटनास्थल से आए वीडियो और तस्वीरों में लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते दिखे। वहीं, पवेलियन से आग की लपटें और काले धुएं का गुबार उठता दिखाई दिया। धुआं कई किलोमीटर दूर से भी देखा जा सकता था।

आग लगने की तस्वीरें…

ब्राजील में चल रहे UN COP30 क्लाइमेट समिट के मेन वेन्यू पर गुरुवार को भीषण आग लग गई।

ब्राजील में चल रहे UN COP30 क्लाइमेट समिट के मेन वेन्यू पर गुरुवार को भीषण आग लग गई।

आग लगते ही हजारों लोगों के बीच अफरातफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे।

आग लगते ही हजारों लोगों के बीच अफरातफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे।

घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला।

घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला।

छह मिनट में आग पर काबू पाया गया

मौके पर कई एम्बुलेंस और फायरब्रिगेड की गाड़ियां पहुंचीं। कार्यक्रम के आयोजक UN COP30 प्रेसीडेंसी और UNFCCC ने एक जॉइंट स्टेटमेंट में बताया कि लगभग छह मिनट में आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने के कुछ ही मिनटों बाद, इलाके में भारी बारिश शुरू हो गई, जिससे कार्यक्रम स्थल से बाहर आए हजारों लोग भीग गए।

यूनाइटेड नेशन्स फ्रेमवर्क कनवेंशन ऑन क्लाइमेट चेंज (UNFCCC) के वार्षिक COP30 क्लाइमेट समिट 10 से 21 नवंबर तक होने वाला है। इसमें 190 से ज्यादा देशों के हजारों लोग भाग लेने पहुंचे हैं। आयोजकों ने अपने बयान में मेहमानों से कार्यक्रम से जुड़ी जानकारी के लिए अगली सूचना तक इंतजार करने कहा गया है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]
ब्राजील में COP30 क्लाइमेट समिट के हॉल में आग: 13 घायल; 50 हजार डिप्लोमैट, पत्रकार और एक्टिविस्ट मौजूद थे

Vietnam flood: Death toll rises to 41, more heavy rain forecast Today World News

Vietnam flood: Death toll rises to 41, more heavy rain forecast Today World News

Aerial adventure: Paramotoring activities begin in Visakhapatnam Today Sports News

Aerial adventure: Paramotoring activities begin in Visakhapatnam Today Sports News