[ad_1]
होटल के कमरे में महिला का अर्धनग्न शव मिला था। – फाइल फोटो
पंजाब में लुधियाना के होटल में महिला की हत्या मामले में कुछ नई बातें सामने आई हैं। महिला के आरोपी बॉयफ्रेंड ने पूछताछ में बताया है कि उसका महिला से इंगेजमेंट को लेकर झगड़ा हुआ था।
.
होटल में शारीरिक संबंध बनाने के दौरान आरोपी ने महिला को बताया था कि उसकी किसी दूसरी लड़की के साथ इंगेजमेंट हो गई है। इससे महिला तिलमिला गई। उसने टेबल पर पड़ा कटर उठाया और आरोपी का प्राइवेट पार्ट काट डाला। इससे गुस्साए आरोपी ने भी महिला के मुंह पर मुक्के मारे। फिर गला दबाकर हत्या कर दी।
बता दें कि महिला का शव होटल के कमरे में अर्धनग्न अवस्था में मिला था। पुलिस ने छापे मारकर मृतका के बॉयफ्रेंड को भी पकड़ लिया। हालांकि, उसका अभी पीजीआई में इलाज चल रहा है।
होटल में जांच करने पहुंची पुलिस। इसी कमरे में महिला का शव मिला था।
आरोपी ने बताई वारदात वाले दिन की पूरी कहानी…
- दूसरी मंजिल पर कमरा लिया: आरोपी अमित निषाद ने पुलिस को बताया है कि वह शुक्रवार को अपनी गर्लफ्रेंड रेखा के साथ दाना मंडी जालंधर बाइपास के नजदीक के होटल में दोपहर करीब साढ़े 12 पहुंचा था। उन्होंने होटल की दूसरी मंजिल पर एक कमरा लिया और उसमें चले गए।
- इंगेजमेंट की बात सुन नाराज हुई रेखा: अमित ने बताया कि उसने कमरे में रेखा के साथ कुछ बात की। फिर शारीरिक संबंध बनाए। इसी दौरान उसने रेखा को अपनी इंगेजमेंट की बात बता दी। यह सुनकर रेखा अचानक से नाराज हो गई और गालियां देने लगी। अमित ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी।
- कटर से प्राइवेट पार्ट पर वार किया: पुलिस को पता चला है कि अमित एंब्रॉइडरी का काम करता है, इसलिए वह अपने साथ धागा काटने वाला कटर रखता था। होटल में भी उसके पास कटर था, जो रेखा के साथ फिजिकल होते समय उसने निकालकर सामने टेबल पर रख दिया था। गुस्से में रेखा ने वही कटर उठाया और अमित के प्राइवेट पर मारा। इससे अमित गंभीर रूप से घायल हुआ।
- दूसरा वार रोका, गला दबाकर मारा: अमित ने पुलिस को बताया कि रेखा दूसरा वार करने वाली थी, लेकिन उससे पहले उसने रेखा का हाथ पकड़ लिया और उसके चेहरे पर मुक्के मारे। इससे रेखा की नाक और मुंह से खून बहने लगे। लहूलुहान रेखा को अमित ने नीचे पटक लिया और दोनों हाथों से उसका गला दबा दिया। इस दौरान रेखा छटपटाती रही। अमित रेखा का गला तब तक पकड़े रहा, जब तक उसकी सांसें बंद नहीं हो गईं।
- कमरे में अर्धनग्न पड़ी छोड़कर भागा: आरोपी ने पुलिस को बयान दिया है कि वह पेंट पहनकर कमरे से भागा। रेखा कमरे में ही अर्धनग्न पड़ी थी। होटल स्टाफ ने पूछा तो बता दिया कि खाना लाने जा रहा है। इसके बाद वह सीएमसी अस्पताल पहुंचा। वहां डॉक्टरों ने उसकी जांच की और पीजीआई रेफर कर दिया। आरोपी अब भी पीजीआई में भर्ती है।

होटल स्टाफ बोला- दूसरी मंजिल से नहीं सुनाई दीं चीखें होटल स्टाफ ने बताया है कि आरोपी ने दूसरी मंजिल पर कमरा लिया था। वह नंबर 203 में रुका था। इसलिए, न आरोपी युवक की आवाज सुनाई दी और न ही मृतका के चीखने की आवाज आई। स्टाफ का कहना है कि आईडी प्रूफ भी आरोपी ने केवल अपना दिया था। महिला की कोई आईडी जमा नहीं करवाई।
स्टाफ ने बताया कि करीब 3 घंटे कमरे में रहने के बाद जब आरोपी नीचे आया तो वह जल्दी में था। वह बाहर जा रहा था। जब रोककर उससे पूछा तो उसने बताया कि वह खाना लेने जा रहा है। जबकि, खाना तो होटल में भी बनता है। फिर भी उसे किसी ने रोका नहीं। जब काफी देर तक वह नहीं लौटा तो होटल स्टाफ उसके कमरे में गया। वहां बेड पर महिला की लाश पड़ी थी।
पुलिस ने होटल पर जड़ा ताला महिला की हत्या के बाद पुलिस ने होटल पर ताला जड़ दिया है। पुलिस होटल स्टाफ से भी पूछताछ कर रही है। होटल में अभी किसी भी व्यक्ति की एंट्री नहीं है। कमरा नंबर 203 को अभी सील किया हुआ है।
2 बच्चों की मां थी रेखा इस मामले में DCP रुपिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी अमित निषाद न्यू अमरजीत कॉलोनी जगीरपुर का रहने वाला है। उसका महिला रेखा के साथ संबंध था। रेखा अपने पति से अलग रह रही थी। उसके 2 बच्चे हैं। फारेंसिक टीम को कमरे से कुछ क्लू मिले हैं। कमरे की चादर और बेड के आसपास के फिंगर प्रिंट आदि भी फारेंसिक टीम ने लिए हैं। बेड से कटर भी मिला। लड़की के आईब्रो पर भी कट लगा है।

पुलिस ने होटल को बंद करवा दिया है। इसका कमरा सील किया गया है।
ऐसे शुरू हुई थी अमित और रेखा की लव स्टोरी…
- ढाई साल पहले मिले: पुलिस जांच में पता चला है कि अमित निषाद एंब्रॉइडरी का काम करता है। जबकि, रेखा नर्सिंग फील्ड में थी। करीब ढाई साल पहले इनकी मुलाकात हुई। मुलाकात के बाद दोनों एक-दूसरे के करीब आए। कुछ समय बाद दोनों में प्यार हो गया।
- पति से शुरू हुई अनबन: अमित के नजदीक आने पर रेखा की अपने पति के साथ अनबन हो गई। करीब डेढ़ साल पहले वह पति से अलग हो गई। इस समय पति के साथ उसका कानूनी डिस्प्यूट चल रहा था। वह अपनी दो बेटियों के साथ अलग रहती थी।
- मिलने के लिए बाहर जाते थे दोनों: जांच में पता चला कि रेखा और अमित अक्सर एक-दूसरे से मिलने के लिए दिन के समय बाहर जाते थे। रेस्टोरेंट और होटलों में मिलते थे। रेखा अमित को अपना लाइफ पार्टनर बनाना चाहती थी। वह बार-बार अमित को शादी के लिए कहती थी, लेकिन अमित टाल देता था। अमित कहता था कि पति से मामला सुलझने के बाद शादी का सोचेंगे।
होटल में लव स्टोरी का द एंड हुआ पुलिस के मुताबिक, 25 साल का अमित शादी करना चाहता था। कुछ समय पहले परिवार ने उसकी इंगेजमेंट करा दी। इंगेजमेंट के बाद वह रेखा से पीछा छुड़ाना चाहता था, लेकिन उसे बताने से डर रहा था। शुक्रवार को उसने रेखा को फोन कर बुलाया और होटल ले गया। वहां रेखा को इंगेजमेंट की बात बताई तो यह घटना घटी।
[ad_2]
बॉयफ्रेंड की इंगेजमेंट को लेकर भड़की थी महिला: लुधियाना के होटल में शारीरिक संबंध बनाकर प्राइवेट पार्ट काटा, युवक ने गला दबाकर मार डाली – Ludhiana News
