बूट पॉलिश करने वाले अधेड़ की मौत

ख़बर सुनें

कुलां। सोमवार दोपहर कुलां चौक पर पुलिस चौकी के सामने बूट पॉलिश का काम करने वाले अधेड़ उम्र के व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक मृतक पुलिस चौकी के सामने पेड़ के नीचे सड़क किनारे बैठकर बूट पॉलिश करता था। दोपहर के वक्त वह आराम करने के लिए लेटा हुआ था। उस दौरान ही उसकी मौत हो गई। शाम चार बजे उसे सोया देख आसपास के दुकानदारों ने उसे जगाने का प्रयास किया, लेकिन वह बेसुध मिला। लोगों ने घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर तत्काल उस व्यक्ति को एंबुलेंस में सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक सुरेश रतिया का निवासी है, उसकी उम्र करीब 50 वर्ष है। सुरेश की मौत की खबर उसके परिजनों को दी गई। जिसके बाद मृतक के परिजन भी मौके पर कुलां पुलिस चौकी में पहुंच गए। डॉक्टरों के मुताबिक सुरेश की मौत का कारण लू हो सकती है। संवाद

.

What do you think?

संपत्ति कर शाखा और किराया शाखा में निगरानी रखने के लिए पांच सदस्य पार्षदों की कमेटी गठित

पेड़ से टकराई कार दो व्यक्तियों की मौत