बर्जर पेंट्स को पहली तिमाही में ₹354 करोड़ का मुनाफा:रेवेन्यू 2% बढ़कर ₹3,091 करोड़ रहा, इनकम 2.77% बढ़ी; एक साल में 9% गिरा शेयर Business News & Hub

[ad_1]

मुंबई1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बर्जर पेंट्स को वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में 353.56 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। एक साल पहले की समान तिमाही के मुकाबले इसमें 0.23% की मामूरी कमी हुई है। Q1FY24 (वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही) में कंपनी को 354.35 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था।

कंपनी के संचालन से कॉन्सोलिडेटेड रेवेन्यू की बात करें तो अप्रैल-जून तिमाही में यह 3,091 करोड़ रुपए रहा है। सालाना आधार पर इसमें 2.03% की बढ़ोतरी हुई है। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी ने 3,030 करोड़ रुपए का रेवेन्यू जनरेट किया था। वस्तुओं और सेवाओं को बेचने से मिली राशि को रेवेन्यू या राजस्व कहा जाता है।

बर्जर पेंट्स लिमिटेड की टोटल इनकम 2.77% बढ़ी
अप्रैल-जून तिमाही में बर्जर पेंट्स लिमिटेड की टोटल इनकम सालाना आधार पर 2.77% बढ़कर 3,127 करोड़ रुपए रही। वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में कंपनी की आय 3,043 करोड़ रुपए रही थी। वहीं, इस दौरान कंपनी का टोटल एक्सपेंस यानी खर्च 2,671 करोड़ रुपए रहा।

बर्जर पेंट्स को पहली तिमाही में ₹35​​​​​​4 करोड़ का मुनाफा

सालाना आधार पर

बर्जर पेंट्स FY25 (अप्रैल-जून) FY24 (अप्रैल-जून) चेंज (%)
ऑपरेशनल रेवेन्यू ₹3,091 ₹3,029.51 2.03%
अदर इनकम ₹36.33 ₹13.58 167.52%
टोटल इनकम ₹3,127.34 ₹3,043.09 2.77%
टोटल खर्च ₹2,670.98 ₹2,570.68 3.90%
नेट प्रॉफिट ₹353.56 ₹354.35 -0.23%

तिमाही आधार पर

बर्जर पेंट्स FY25 (अप्रैल-जून) FY24 (जनवरी-मार्च) चेंज (%)
ऑपरेशनल रेवेन्यू ₹3,091.01 ₹2,520.28 22.65%
अदर इनकम ₹36.33 ₹15.88 128.78%
टोटल इनकम ₹3,127.34 ₹2,536.16 23.31%
टोटल खर्च ₹2,670.98 ₹2,274.13 17.45%
नेट प्रॉफिट ₹353.56 ₹222.10 59.19%

नोट – आंकड़े करोड़ रुपए में…
नोट- नतीजे कॉन्सोलिडेटेड हैं।

आज बर्जर पेंट्स के शेयर में 2.65% की तेजी रही
बर्जर पेंट्स का शेयर आज (शुक्रवार, 9 अगस्त) को 2.65% (13.75 रुपए) की तेजी के साथ 531.90 रुपए के स्तर पर बंद हुआ। कंपनी के शेयर ने 1 महीने में 3.51% का रिटर्न दिया है। वहीं, पिछले 6 महीने में 3.99% एक साल में 8.63% और इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 11.92% गिरा है। बर्जर पेंट्स का मार्केट कैपिटलाइजेशन 62.01 हजार करोड़ रुपए हो गया है।

बर्जर पेंट्स का शेयर आज (शुक्रवार, 9 अगस्त) को 2.65% (13.75 रुपए) की तेजी के साथ 531.90 रुपए के स्तर पर बंद हुआ।

बर्जर पेंट्स का शेयर आज (शुक्रवार, 9 अगस्त) को 2.65% (13.75 रुपए) की तेजी के साथ 531.90 रुपए के स्तर पर बंद हुआ।

CEO बोले- चुनाव, खराब मौसम और मंदी के कारण यह तिमाही कठिन रही
बर्जर पेंट्स इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO अभिजीत रॉय ने कहा कि चुनाव, खराब मौसम और कुछ प्रमुख बाजारों में मंदी के कारण यह तिमाही कठिन रही। रॉय ने कहा, ‘हमने वॉल्यूम ग्रोथ के मामले में बेहतर परफॉर्म किया, लेकिन पिछली तिमाहियों में कीमतों में गिरावट और वॉटरप्रूफिंग और कंस्ट्रक्शन केमिकल्स कैटेगरी में हाई वॉल्यूम और लो-कॉस्ट वाले प्रोडक्ट्स में मजबूत बिक्री के कारण वैल्यू सेल कम रही।’

एशिया की चौथी सबसे बड़ी कंपनी है बर्जर पेंट्स
बर्जर पेंट्स भारत में पेंट बनाने वाली दूसरी सबसे बड़ी और एशिया की चौथी सबसे बड़ी कंपनी है। डेकोरेशन के लिए पेंट बनाने के मामले में कंपनी का दुनिया में 7वां स्थान है। बर्जर पेंट्स की यात्रा दो अलग-अलग लोगों ने शुरू किया।

1909 में, जेम्स विल्फ्रेड एडमसन ने अपना पहला तेल और कलर बिजनेस खरीदा और 1917 तक यह कनाडा, रोडेशिया और कैरिबियन तक फैल गया। दूसरी तरफ एक अंग्रेज मिस्टर हैडफील्ड ने 1923 में कलकत्ता में एक छोटी पेंट कंपनी स्थापित की।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]
बर्जर पेंट्स को पहली तिमाही में ₹354 करोड़ का मुनाफा:रेवेन्यू 2% बढ़कर ₹3,091 करोड़ रहा, इनकम 2.77% बढ़ी; एक साल में 9% गिरा शेयर