फतेहाबाद: 386 स्कूलों में कक्षा दूसरी और तीसरी के विद्यार्थियों का हुआ मूल्यांकन, पूछे गए पिछली कक्षा के सवाल Haryana Circle News

[ad_1]


विद्यार्थियों के पिछली कक्षा के शैक्षणिक स्तर को जांचने के लिए सरकारी स्कूलों में कक्षा दूसरी और तीसरी के विद्यार्थियों का मूल्यांकन किया गया। पहले दिन 386 स्कूलों में टैब पर पीजीटी और टीजीटी ने विद्यार्थियों से पिछली कक्षा के हिंदी विषय से संबंधित पिछली कक्षा के सवाल पूछे।
विद्यार्थियों के मूल्यांकन को लेकर शिक्षा विभाग की तरफ से 1366 टीजीटी और पीजीटी की डयूटी लगाई गई है। टैब पर कक्षा दूसरी के विद्यार्थियों से कक्षा पहली और कक्षा तीसरी के विद्यार्थियों से कक्षा दूसरी के हिंदी विषय से संबंधित सवाल पूछे गए। अधिकारियों की माने तो शैक्षणिक स्तर बेहतर रहा है। शिक्षा विभाग ये मूल्यांकन कर रहा है कि विद्यार्थियों को पिछली कक्षा के बारे में ज्ञान है या नहीं है। वजह ये है कि विभाग आगे सलेबस करवा रहा है लेकिन कई जगहों पर विद्यार्थियों को पिछली कक्षा के विषयों के बारे में जानकारी नहीं है और स्तर कमजोर है।

[ad_2]