{“_id”:”692a8d5d7251cb8a4509ac35″,”slug”:”video-opd-for-cancer-patients-started-in-fatehabad-civil-hospital-for-now-doctors-will-sit-once-a-week-2025-11-29″,”type”:”video”,”status”:”publish”,”title_hn”:”फतेहाबाद में कैंसर मरीजों के लिए नागरिक अस्पताल में शुरू हुई ओपीडी, अभी सप्ताह में एक दिन बैठेंगे चिकित्सक”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में कैंसर मरीजों के लिए ओपीडी सेवाएं शुरू हो गई है। प्रथम चरण में नागरिक अस्पताल में प्रत्येक शुक्रवार को ओपीडी रहेगी। डॉक्टर राहुल कैंसर मरीजों की जांच करेंगे और दवाई देंगे। अभी फिलहाल सप्ताह में एक दिन ओपीडी रहेगी और इसे तीन दिन करने की योजना है।
अस्पताल प्रशासन दूसरे चरण में नागरिक अस्पताल के मेल वार्ड में कैंसर डे केयर यूनिट शुरू करेगा। मरीजों को कीमोथरैपी करवाने के लिए रोहतक पीजीआई जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके लिए अस्पताल प्रशासन तैयारियां कर रहा है। विभाग की तरफ से जिले में दो चिकित्सकों डॉ.राहुल और पैथोलॉजिस्ट डॉ.भरत भूषण को ट्रेनिंग करवाई गई है। हालांकि विशेषज्ञ डॉ.भरत का तबादला हो चुका है।