[ad_1]
फतेहाबाद अरोड़वंश महासभा के प्रधान पद के चुनाव को लेकर मतदान जारी है। तीन वर्षों के लिए प्रधान चुना जाना है। प्रधान पद के चुनाव को लेकर दो उम्मीदवार आजाद सचदेवा व तिलक राम मोंगा मैदान में है। वहीं अरोड़वंश महासभा के वरिष्ठ उप प्रधान, उप प्रधान, सचिव, सह सचिव व कोषाध्यक्ष के पद पर समाज की ओर से सर्वसहमति बना दी गई है।
कुल 262 मतदाता प्रधान पद का चुनाव करेंगे। शाम 4 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे। यह जानकारी सचिव एडवोकेट नरेश सचदेवा ने दी है। उन्होंने बताया कि हर तीन साल बाद अरोड़वंश महासभा के चुनाव होते हैं। इस बार चुनाव साल 2025 से साल 2028 तक काम करने वाली कमेटी के लिए किए जा रहे हैं।
[ad_2]