{“_id”:”692c34d29dbfa2440f036dc5″,”slug”:”video-abhay-chautala-slams-bjp-and-congress-2025-11-30″,”type”:”video”,”status”:”publish”,”title_hn”:”प्रदेश में माहौल फिर से खराब कर रहे हैं कुछ नेता: अभय चौटाला”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
इनेलो सुप्रीमो चौधरी अभय सिंह चौटाला ने भाजपा पर निशाना साधते हुए जाति-पाति की राजनीति का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जाट आरक्षण के मुद्दे को लेकर जिस प्रकार से वर्ष 2016 में माहौल खराब किया गया था। उसी तरह कुछ नेता अब फिर प्रदेश में माहौल खराब कर रहे हैं। अभय सिंह रविवार को चौधरी छोटूराम धाम जसिया में नौवें स्थापना दिवस समारोह के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे। चौटाला ने आरोप लगाया कहा कि रामचंद्र जांगड़ा, रामकुमार गौतम व राजकुमार सैनी फिर से माहौल को खराब करने में लगे हुए हैं, सरकार ने इनकी पीठ पर हाथ रखा हुआ है और भाजपा इसकी साजिश कर रही है, ताकि इस प्रदेश के लोग आपसी भाईचारा न रख सकें। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा अलग अलग प्रदेशों में अलग अलग लोगों के खिलाफ इस प्रकार से कार्य करती रही है। लोगों को इस बात के लिए सचेत रहना पड़ेगा। इस अवसर पर उन्होंने यहा दीनबंधु चौधरी छोटूराम धाम जसिया के छात्रावास भवन का उदघाटन भी किया। चौटाला ने यह भी कहा कि धाम परिसर में अंतरराष्ट्रीय स्तर का इंस्टीट्यूट बनाया जा रहा है। जिसमें गरीब घरों में होनहार विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करेंगे।
[ad_2]
प्रदेश में माहौल फिर से खराब कर रहे हैं कुछ नेता: अभय चौटाला