in

पाकिस्तानी गोल्ड मेडलिस्ट अरशद नदीम लश्कर आतंकी से मिले: पेरिस ओलिंपिक में नीरज चोपड़ा को हराकर गोल्ड जीता, इनाम में मिले 1 करोड़ और कार Today World News

पाकिस्तानी गोल्ड मेडलिस्ट अरशद नदीम लश्कर आतंकी से मिले:  पेरिस ओलिंपिक में नीरज चोपड़ा को हराकर गोल्ड जीता, इनाम में मिले 1 करोड़ और कार Today World News

[ad_1]

कुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

तस्वीर पाकिस्तानी जेवलिन थ्रोअर अरशद नदीम और लश्कर आतंकी हारिस डार की है।

पेरिस ओलिंपिक 2024 में गोल्ड मेडल जीतने वाले पाकिस्तान के जेवलिन थ्रोअर अरशद नदीम विवादों में घिर गए हैं। अरशद का आंतकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के आंतकी के साथ मुलाकात का एक वीडियो वायरल हो गया है। अरशद ने ये मुलाकात ओलिंपिकि में जीत के बाद की है।

लश्कर-ए-तैयबा संयुक्त राष्ट्र की आंतकी सूची में शामिल एक संगठन है। इसका आतंकी संगठन का सरगना हाफिज सईद है, जिसने मिल्ली मुस्लिम लीग नाम से एक राजनीतिक पार्टी बनाई है। अरशद ने इसी पार्टी के ज्वॉइंट सेक्रेटरी हारिस डार से मुलाकात की है।

वीडियो में आतंकी डार ने गोल्ड मेडल जीतने पर अरशद नदीम की जमकर तारीफ की। डार ने कहा कि नदीम की जीत पर पूरे मुस्लिम समुदाय को फक्र है।

अरशद को इनाम में मिले 1 करोड़ रुपए और कार
पेरिस ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले अरशद नदीम को पाकिस्तानी सरकार ने एक करोड़ रुपए और एक नई ब्रांडेड कार गिफ्ट की है। अरशद पाकिस्तान के इतिहास में एथलेटिक्स में ओलिंपिक गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले खिलाड़ी हैं।

अरशद को ये इनाम पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सरकार ने दिया है। पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने अरशद के गांव जाकर उनसे और उनके परिवार से मुलाकात की। साथ ही अरशद को मरियम नवाज ने कैश प्राइज और कार की चाबी सौंपी।

पाकिस्तानी मीडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक अरशद के पिता मजदूर हैं। टेलेंट देख गांव लोगों ने अरशद की ट्रेनिंग के लिए चंदा इकट्‌ठा किया। पेरिस ओलिंपिक में अरशद की सीधी टक्कर भारत के नीरज चोपड़ा से थी। नीरज सिल्वर लेकर आए हैं।

इस ओलिंपिक में नदीम ने इतिहास रचा है। उन्होंने 92.97 मीटर दूर भाला फेंका। इससे पहले नॉर्ने के एथलीट थोरकिल्डसेन एंड्रियास ने 2008 में बीजिंग ओलिंपिक में 90.57 मीटर का रिकॉर्ड बनाया था।

लश्कर-ए-तैयबा का चीफ मुंबई हमले का मास्टरमाइंड
आंतकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का चीफ हाफिज सईद 26/11 मुंबई हमले का मास्टरमाइंड है। इस हमले में 166 लोगों की मौत हुई थी।

2018 में अमेरिका के गृह विभाग ने मिल्ली मुस्लिम लीग और उससे जुड़े नेताओं को ग्लोबल आतंकी घोषित किया था। इसमें हारिस डार भी शामिल था। हारिस पर लश्कर की आंतकी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। वो लश्कर के स्टूडेंट विंग के कार्यकर्ता के तौर पर भी आतंकी गतिविधियों में एक्टिव था।

ये खबरे भी पढ़ें…

हाफिज सईद प्रत्यर्पण मामला, भारत ने जरूरी दस्तावेज पाकिस्तान भेजे:विदेश मंत्रालय ने कहा- आतंकी हमारे देश में वॉन्टेड, 26/11 हमले का मुख्य आरोपी है

भारत ने हाफिज सईद के प्रत्यर्पण की मांग की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने शुक्रवार को कहा- हमने औपचारिक रूप से पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय से आतंकी हाफिज सईद को भारत के हवाले करने की मांग की है। इसके लिए जरूरी दस्तावेज पाकिस्तान सरकार को भेजे गए हैं।

उन्होंने कहा- वो ग्लोबल टेररिस्ट है और भारत में वॉन्टेड है। हमने दस्तावेजों में उन सभी केस का जिक्र किया है, जिसके लिए हाफिज वॉन्टेड है। दरअसल, 28 दिसंबर को पाकिस्तानी मीडिया ने दावा किया था कि पाकिस्तान ने सामने भारत की तरफ से हाफिज सईद के प्रत्यर्पण की मांग उठाई गई है। इस पर भारत ने आज प्रतिक्रिया दी है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल जीता:पेरिस ओलिंपिक में 89.45 मीटर का थ्रो फेंका; पाकिस्तान के अरशद नदीम ने जीता गोल्ड

भारतीय जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलिंपिक में सिल्वर मेडल जीता है। 26 साल के नीरज ने दूसरे प्रयास में सीजन बेस्ट 89.45 स्कोर किया। उन्होंने सीजन बेस्ट परफॉर्मेंस दिया।

पाकिस्तान के अरशद नदीम ने गोल्ड मेडल हासिल किया। उन्होंने 92.97 मीटर भाला फेंका। उन्होंने ओलिंपिक रिकॉर्ड बनाया। अरशद ने 6 में से 2 थ्रो 90 से ज्यादा फेंके। ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स (88.54 मीटर) को ब्रॉन्ज मिला। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

[ad_2]
पाकिस्तानी गोल्ड मेडलिस्ट अरशद नदीम लश्कर आतंकी से मिले: पेरिस ओलिंपिक में नीरज चोपड़ा को हराकर गोल्ड जीता, इनाम में मिले 1 करोड़ और कार

प्रेमी ने घुमाया प्रेमिका को फोन, बोला – ‘आ जाओ, शादी करते हैं’, घर से निकली गर्लफ्रेंड, फिर जो हुआ… Latest Haryana News

प्रेमी ने घुमाया प्रेमिका को फोन, बोला – ‘आ जाओ, शादी करते हैं’, घर से निकली गर्लफ्रेंड, फिर जो हुआ… Latest Haryana News

किडनी की यह बीमारी बच्चों की जान ले सकती है, जानें एक्सपर्ट से इसके लक्षण के बारे में Health Updates

किडनी की यह बीमारी बच्चों की जान ले सकती है, जानें एक्सपर्ट से इसके लक्षण के बारे में Health Updates