in

पंजाब में 24 दिसंबर तक कड़ाके ठी ठंड: 18 जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट, फरीदकोट में सबसे ठंडी रात – Punjab News Chandigarh News Updates

पंजाब में 24 दिसंबर तक कड़ाके ठी ठंड:  18 जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट, फरीदकोट में सबसे ठंडी रात – Punjab News Chandigarh News Updates
#

[ad_1]

पंजाब में 24 दिसंबर तक शीत लहर जारी रहेगी।

#

पंजाब और चंडीगढ़ के लोगों को 24 दिसंबर तक शीत लहर का सामना करना पडे़गा। मौसम विभाग की तरफ से कोल्ड वेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, आज (बुधवार) को 18 जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया है।, तापमान तेजी से गिर रहा है। 24 घंटे में औसत अधिकत

.

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ हिमालय क्षेत्र में बन रहा है। इस वजह से आने वाले दिनों में तापमान गिरेगा। यह तापमान 2 से तीन डिग्री तक गिरेगा। वहीं, आज पंजाब के कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फरीदकोट व मोगा में कोल्ड वेव का ऑरेंज अलर्ट है। जबकि पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली के लिए येलो अलर्ट है।

इन चीजों काे नजरअंदाज न करे

ऐसे मौसम में फ्लू, बहती/भरी हुई नाक या नकसीर जैसी विभिन्न बीमारियों की संभावना बढ़ जाती है, जो आमतौर पर ठंड के संपर्क में लंबे समय तक रहने के कारण उत्पन्न होती हैं या बढ़ जाती हैं। कंपकंपी को नजरअंदाज न करें। यह पहला संकेत है कि शरीर गर्मी खो रहा है। घर के अंदर आ जाए। ठंड के लंबे समय तक संपर्क में रहने के कारण शीतदंश हो सकता है। त्वचा पीली, सख्त और सुन्न हो जाती है और अंततः शरीर के खुले हिस्सों जैसे उंगलियों, पैर की उंगलियों, नाक और कान के लोब पर काले छाले दिखाई देते हैं।

जहां तक हो सकें यात्रा कम करें

गंभीर स्थिति में अस्पताल ले जाना पड़ सकता है। कुछ स्थानों पर कृषि, जलापूर्ति, परिवहन और बिजली क्षेत्र पर प्रभाव पडे़ेगा। पर्याप्त मात्रा में सर्दियों के कपड़े पहनें। कपड़ों की कई परतें भी उपयोगी होती हैं। जितना संभव हो सके घर के अंदर रहें, ठंडी हवा के संपर्क में आने से बचने के लिए यात्रा कम से कम करें। सूखे रहें। यदि गीले हों, तो शरीर की गर्मी को नष्ट होने से बचाने के लिए तुरंत कपड़े बदलें।

#

चंडीगढ़ व पंजाब के शहरों में मौसम की स्थिति

चंडीगढ़– कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया गया है। तापमान 6 से 22 डिग्री के बीच रह सकता है।

अमृतसर– कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया गया है। तापमान 4 से 21 डिग्री के बीच रह सकता है।

जालंधर– कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया गया है। तापमान 4 से 21 डिग्री के बीच रह सकता है।

लुधियाना– कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया गया है। तापमान 4 से 22 डिग्री के बीच रह सकता है।

पटियाला– कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया गया है। तापमान 6 से 21 डिग्री के बीच रह सकता है।

#

मोहाली– कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया गया है। तापमान 8 से 21 डिग्री के बीच रह सकता है।

[ad_2]
पंजाब में 24 दिसंबर तक कड़ाके ठी ठंड: 18 जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट, फरीदकोट में सबसे ठंडी रात – Punjab News

दिल्ली-NCR में तीखे हुए सर्दी के तेवर, कश्मीर में जम गए झरने; जानें अपने शहर का हाल – India TV Hindi Politics & News

दिल्ली-NCR में तीखे हुए सर्दी के तेवर, कश्मीर में जम गए झरने; जानें अपने शहर का हाल – India TV Hindi Politics & News

Jio vs Airtel: किसके New Year 2025 ऑफर में है ज्यादा दम, जान लें पूरी डिटेल्स – India TV Hindi Today Tech News

Jio vs Airtel: किसके New Year 2025 ऑफर में है ज्यादा दम, जान लें पूरी डिटेल्स – India TV Hindi Today Tech News