in

पंचकूला से लापता 2 सगी बहनें उत्तराखंड में मिली: भाई से झगड़ा कर घर निकली, 13 दिन बाद पुलिस ने बरामद किया – Panchkula News Chandigarh News Updates

पंचकूला से लापता 2 सगी बहनें उत्तराखंड में मिली:  भाई से झगड़ा कर घर निकली, 13 दिन बाद पुलिस ने बरामद किया – Panchkula News Chandigarh News Updates

[ad_1]

पंचकूला में लापता बहनों को भाई से मिलवाते हुए पुलिस टीम।

हरियाणा के पंचकूला पुलिस ने 2 नवंबर से घर से लापता दो सगी बहनों को उत्तराखंड से सकुशल बरामद कर लिया गया है। दोनों बहनें अपने भाई से झगड़ा होने के बाद नाराज होकर घर छोड़कर चली गई थी।

.

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले और फिलहाल पंचकूला में बसे एक युवक ने 3 नवंबर को सेक्टर-21 पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में उसने बताया कि उसकी दो बहनें जिनमें एक की उम्र 19 वर्ष और दूसरी की 16 वर्ष है, 2 नवंबर को बिना बताए घर से कहीं चली गई थीं और उनका कोई सुराग नहीं मिल रहा था। शिकायत के आधार पर थाना सेक्टर-5 में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

विशेष टीम हुई गठित दोनों किशोरियों की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने लगातार लोकेशन के जरिए सुराग जुटाए और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों बहनों का उत्तराखंड में होने का पता लगाया। इसके बाद पुलिस चौकी सेक्टर-21 के इंचार्ज दीदार सिंह की टीम उत्तराखंड पहुंची और दोनों को सुरक्षित बरामद कर लिया। पुलिस टीम ने दोनों बहनों को आज ही उनके भाई को बुलाकर सुरक्षित रूप से मिलवा दिया है।

[ad_2]
पंचकूला से लापता 2 सगी बहनें उत्तराखंड में मिली: भाई से झगड़ा कर घर निकली, 13 दिन बाद पुलिस ने बरामद किया – Panchkula News

2 पत्नियों वाले यूट्यूबर को जान से मारने की धमकी:  ₹1 करोड़ मांगे, कहा- नहीं दिए तो चमत्कार दिखाएंगे; हरियाणा में जन्मे, पंजाब में रह रहे – Chandigarh News Latest Entertainment News

2 पत्नियों वाले यूट्यूबर को जान से मारने की धमकी: ₹1 करोड़ मांगे, कहा- नहीं दिए तो चमत्कार दिखाएंगे; हरियाणा में जन्मे, पंजाब में रह रहे – Chandigarh News Latest Entertainment News

वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल्स में भारत के चार मेडल पक्के:  मिनाक्षी, प्रीति, अंकुश फांगल और नरेंद्र बेरवाल ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की Today Sports News

वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल्स में भारत के चार मेडल पक्के: मिनाक्षी, प्रीति, अंकुश फांगल और नरेंद्र बेरवाल ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की Today Sports News