[ad_1]
पंचकूला पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
हरियाणा के पंचकूला में पुलिस की साइबर क्राइम टीम ने रेड कर मास्टरमाइंड चेतन को गुजरात से गिरफ्तार किया है। आरोपी को पंचकूला कोर्ट में पेश कर 6 दिन के पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ की जा रही है। मामला एक करोड़ 75 लाख रुपए की ठगी से जुड़ा है।
.
शिकायतकर्ता ने 31 जुलाई 2024 को साइबर थाना पंचकूला में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत के अनुसार 5 जुलाई 2024 को शिकायतकर्ता को फेसबुक पर शेयर मार्केट से संबंधित एक विज्ञापन दिखाई दिया, जिसे उसने लाइक किया। इसके बाद उसे वॉट्सऐप के माध्यम से एक लिंक प्राप्त हुआ, जिसके जरिए उसे शेयर बाजार में निवेश कर दुगुना लाभ कमाने का लालच दिया गया। इसी झांसे में आकर शिकायतकर्ता ने बड़ी राशि का निवेश कर दिया और कुल मिलाकर उससे करीब 1 करोड़ 75 लाख रुपए की ठगी की गई। अब तक इस केस में 7 आरोपी गिरफ्तार हो चुके थे।
आरोपी के खाते में डेढ़ करोड़ रकम जांच अधिकारी भूप सिंह के अनुसार पौने 2 करोड़ की ठगी में डेढ़ करोड़ रुपए इसी आरोपी के खाते में गई है। साथ ही जांच में यह भी सामने आया है कि इसी बैंक खाते में अन्य साइबर ठगी के मामले कुल साढ़े 3 करोड़ रकम गई है। पुलिस द्वारा आरोपी के अन्य बैंक खातो को भी रिमांड के दौरान चेक किया जा रहा है। रेड के दौरान सिपाही राहुल और एसपीओ विक्रमजीत की भी आरोपी को पकड़ने मे भूमिका रही।
[ad_2]
पंचकूला में 1.75 करोड़ ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार: खाते में मिली डेढ़ करोड़ की रकम, गुजरात से पकड़ा; अब तक 7 अरेस्ट – Panchkula News
