पंचकूला में दुकान-मकान पर कब्जा, VIDEO: भीड़ ने सामान फेंका, नकदी-दस्तावेज जलाए; महिलाएं बोलीं- बीच में आए तो कपड़े फाड़ लेंगी – Panchkula News Chandigarh News Updates

[ad_1]

पंचकूला में तोड़-फोड़ करते हुए आरोपी।

हरियाणा के पंचकूला जिले में घटियाला गांव में एक परिवार के मकान और दुकान पर करीब 50 लोगों ने कब्जा कर लिया। कब्जे के दौरान आरोपियों ने तोड़फोड़ की और पूरा सामान सड़क पर फेंक दिया। पीड़ित परिवार ने घटना की वीडियो बनाकर पुलिस को सौंपी है। पिंजौर थाना पु

.

घटियाला गांव निवासी अशोक कुमार ने बताया कि वह करीब 1500 गज जमीन पर बने मकान और दुकान में रहता है। शनिवार को गांव के ही कुछ लोग वहां पहुंचे और तोड़फोड़ शुरू कर दी। उन्होंने दुकान और मकान का सारा सामान सड़क पर फेंक दिया। काउंटर में रखे लगभग 50 हजार रुपये गायब हैं। जमीन की रसीद और UID नंबर की रसीद को आग लगाकर नष्ट कर दिया गया। जब परिवार ने विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट की।

पंचकूला में तोड़फोड़ के बाद सड़क पर फैंका गया सामान।

महिलाओं ने दी धमकी- बीच में आए तो कपड़े फाड़ लेंगी पीड़ित के अनुसार, आरोपियों के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं भी थीं। उन्होंने धमकी दी कि अगर कोई बीच में आया तो वे कपड़े फाड़कर झूठी शिकायत करेंगी। घटना के दौरान डायल 112 पर कॉल की गई, लेकिन मौके पर कोई मदद नहीं मिली।

पुलिस ने 42 लोगों को किया नामजद पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर 42 लोगों को नामजद किया है। इनमें राजकुमार (काका), रवि, कालू, बिल्लू, बिंदु, सिकंदर, राम किशन, रामनाथ, श्याम लाल, संदीप, अनुज उर्फ प्रदीप, अजय, अवतार उर्फ रानी, पुष्पिंदर उर्फ बिल्लू, रोहित, राजन, सूरज भान, सुरेश, गुरबच्चन, विक्रम, मोहन लाल, देशराज उर्फ काली, गुरुदेव, पवन, दिला राम, प्रकाश चंद, निखिल उर्फ निक्कू, मीना देवी, करतारी, चंपा, सनहरी, कांता देवी, पुष्कर देवी, गुड़ो, पूनम, झंड़ो देवी, लाजो, निर्मला, रानो देवी, सरोवर शिवानी, सपना और कृष्णा देवी शामिल हैं।

पंचकूला में आरोपियों के द्वारा तोड़ा गया घर।

पंचकूला में आरोपियों के द्वारा तोड़ा गया घर।

पुलिस जांच जारी, वीडियो से हो रही पहचान पिंजौर थाना के एएसआई रोशन लाल ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर धारा 329(3), 329(4), 115(2), 351(2), 324(4) बीएनएस 2023 के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच जारी है और पीड़ित द्वारा उपलब्ध कराए गए वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।

[ad_2]
पंचकूला में दुकान-मकान पर कब्जा, VIDEO: भीड़ ने सामान फेंका, नकदी-दस्तावेज जलाए; महिलाएं बोलीं- बीच में आए तो कपड़े फाड़ लेंगी – Panchkula News