[ad_1]
पंचकूला पुलिस गिरफ्त में आरोपी व बरामद सामान।
पंचकूला जिले के पिंजौर में टीचर के घर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत भेजा गया है।
.
ACP क्राइम अरविंद कंबोज ने बताया कि 27 अक्टूबर को पिंजौर निवासी एक व्यक्ति ने थाना पिंजौर में शिकायत दर्ज कराई थी कि जब उनका परिवार घर पर मौजूद नहीं था। उसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने घर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। शिकायतकर्ता को पड़ोसी के माध्यम से इस चोरी की जानकारी मिली थी। शिकायत के आधार पर थाना पिंजौर में मामला दर्ज कर जांच क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 को सौंपी गई।
कालका से आरोपी गिरफ्तार
क्राइम ब्रांच 19 इंचार्ज मुकेश सैनी की नेतृत्व में टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी राहुल पुत्र जगदीश कुमार उर्फ जटकान (23) निवासी मौलीजांगरा, चंडीगढ़ को टी-प्वाइंट टिपरा, कालका से गिरफ्तार कर लिया। गहन पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की वारदात स्वीकार की।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी किया गया सामान बरामद किया है जिसमें एक सैमसंग एलईडी टीवी और अन्य घरेलू सामान शामिल हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपए है। आरोपी को आज न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
[ad_2]
पंचकूला में टीचर के घर चोरी करने वाला गिरफ्तार: LED TV समेत अन्य सामान बरामद, चंडीगढ़ का रहने वाला – Panchkula News

