दो सीट भाजपा, एक-एक सीट जजपा और आप ने जीती

ख़बर सुनें

पहले पेज की लीड
——————–
दो कमल, तीसरी पर आप, चौथी पर जजपा ने चौधर जमाई
– जिले की चारों नगर पालिका में से किसी भी प्रधान सीट पर कांग्रेस खाता नहीं खोल पाई
– इस्माईलाबाद में निशा, शाहाबाद में डॉ. गुलशन, पिहोवा में आशीष और लाडवा में साक्षी की जीत
– पिहोवा में मात्र 55 वोट के मार्जिन से भाजपा प्रत्याशी जीते
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। नगर पालिका चुनाव का परिणाम बुधवार को घोषित हो गया। प्रत्याशियों की जीत के साथ ही जिले की चारों नगर पालिकाओं में जश्न का माहौल रहा। प्रधान पद के लिए चारों नपा में से दो में भाजपा और एक पर जजपा और एक अन्य पर आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी ने जीत हासिल की है। पिहोवा में जहां भाजपा के प्रत्याशी आशीष चक्रपाणी ने मात्र 55 और लाडवा नगर पालिका की चेयरमैन की सीट पर साक्षी खुराना ने 1416 वोट के मार्जिन से जीत दर्ज की है। वहीं इस्माईलाबाद में नगर पालिका बनने के बाद पहली बार हुए चुनाव में आम आदमी पार्टी की प्रधान प्रत्याशी निशा कानो ने 101 वोट के मार्जिन से जीत दर्ज की।
शाहाबाद में भाजपा-जजपा गठबंधन प्रत्याशी डॉ. गुलशन क्वात्रा विजयी रहे। इस सीट पर आजाद प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे भाजपा नेता तिलक राज को हार का सामना करना पड़ा। वे तीसरे नंबर पर रहे। उनकी जीत के लिए पूर्व राज्य मंत्री एवं मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचित कृष्ण बेदी ने एड़ी चोटी का जोर लगाया था। तिलक राज 3278 वोट के साथ तीसरे नंबर पर रहे, जबकि 5870 वोट के साथ कांग्रेस समर्थित हरीश दूसरे व 12375 वोट के साथ डॉ. गुलशन ने जीत दर्ज की। उनकी जीत को जजपा विधायक रामकरण काला ने जनता की जीत बताया। इसके अलावा शाहाबाद के वार्ड नंबर नौ से पार्षद पद का चुनाव लड़े पूर्व राज्यमंत्री कृष्ण बेदी के पुत्र गौरव बेदी भी हार गए।
इस्माईलाबाद में मुकाबला आम आदमी से निशा कानो और भाजपा से पूजा गर्ग के बीच था। निशा ने 101 वोट के मार्जिन से जीत हासिल की। यहां दूसरे नंबर पर भाजपा प्रत्याशी पूजा गर्ग रहीं। पिहोवा में टक्कर भाजपा प्रत्याशी आशीष चक्रपाणी और आम आदमी पार्टी से अनिल धवन के बीच थी। मतगणना के पहले राउंड में अनिल धवन आगे चलते रहे। बाद में आशीष उन्हें ओवरटेक कर आगे निकल गए और 55 वोट के अंतर जीत हासिल की। इस सीट पर तीन आजाद प्रत्याशी ऐसे भी रहे, जिन्हें नोटा से भी कम वोट मिले। लाडवा में मुकाबला भाजपा प्रत्याशी साक्षी खुराना और कांग्रेस समर्थित सुमित बंसल के बीच था। इस सीट पर साक्षी खुराना ने सुमित बंसल को 1416 वोट के अंतर से पराजित किया। परिणाम घोषित होते ही चारों नगर पालिकाओं में विजेताओं ने समर्थकों के साथ विजयी जुलूस निकाला।
बॉक्स
किस नपा में किस चेयरमैन प्रत्याशी को कितने वोट
नपा प्रत्याशी पार्टी वोट
इस्माईलाबाद निशा आप 1503
शाहाबाद डॉ. गुलशन क्वात्रा जजपा 12345
पिहोवा आशीष चक्रपाणी भाजपा 9312
लाडवा साक्षी खुराना भाजपा 5818

.

What do you think?

Bhiwani Municipal Election Results: 27.8 फीसदी वोट लेकर प्रीति भवानी प्रताप बनीं नप चेयरपर्सन

लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे व्यक्ति ने महिला की बेटी से किया दुष्कर्म करने का प्रयास