रोहतक: दो साल से सेना की भर्ती कर रहे एक युवक ने आज रोहतक के पीजी होस्टल के रूम में फंदा लगा कर आत्महत्या कर लिया। मृतक का नाम सचिन है जो जिला जींद के लिजवाना का रहने वाला था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। परिजन ने इतना जरूर बताया कि वह सेना में भर्ती होना चाहता था जिसके लिए वह बहुत मेहनत भी कर रहा था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पीजी में तलाशी जारी है।
जींद जिले के लिजवाना कला गांव के रहने वाला सचिन पिछले दो साल से सेना भर्ती की तैयारी कर रहा था। वह रोहतक के देव कॉलोनी के सक पीजी में रहता था। सुबह पीजी के छात्रों ने जब देख तो वह फंदे पर लटका हुआ था। जानकारी मिलने पर पीजी संचालक भी मौके पर पहुंचा। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार के सदस्यों ने बताया कि सचिन का सपना सेना भर्ती में जाने का था। इसीलिए वह करीब दो साल से भर्ती की तैयारियों में लगा हुआ था। वह सप्ताह या 15 दिन में एक बार घर जाता था।
अग्निपथ स्कीम के खिलाफ गुरुग्राम और पलवल में छात्रों का बवाल
दूसरी ओर हरियाणा में अग्निपथ स्कीम को लेकर छात्रों ने बुधवार को जमकर बवाल किया। पलवल में फौज भर्ती के नए कानून का विरोध करते हुए लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया है। गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने डीसी आवास का रास्ता रोक दिया है। इसके अलावा कई जगह तोड़फोड़ करे हुए रेलिंग उखाड़ दी है। तनावपूर्ण हालात को देखते हुए इलाके में पुलिसबल को तैनात किया गया है।
पलवल में फौज भर्ती के नए कानून का विरोध करते हुए लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया है। गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने डीसी आवास का रास्ता रोक दिया है। इसके अलावा कई जगह तोड़फोड़ करे हुए रेलिंग उखाड़ दी है। तनावपूर्ण हालात को देखते हुए इलाके में पुलिसबल को तैनात किया गया है।
.