in

तेजस विमान हादसे में हिमाचल के विंग कमांडर शहीद: फ्लाइंग एक्सरसाइज कर रहे थे नमन स्याल; पत्नी भी एयरफोर्स में ग्राउंड ऑफिसर – Kangra News Chandigarh News Updates

तेजस विमान हादसे में हिमाचल के विंग कमांडर शहीद:  फ्लाइंग एक्सरसाइज कर रहे थे नमन स्याल; पत्नी भी एयरफोर्स में ग्राउंड ऑफिसर – Kangra News Chandigarh News Updates

[ad_1]

हिमाचल के कांगड़ा निवासी विंग कमांडर नमन स्याल अपनी पत्नी के साथ। – फाइल फोटो

दुबई एयर शो में भारतीय वायुसेना का तेजस लड़ाकू विमान आज यानी शुक्रवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में कांगड़ा निवासी विंग कमांडर नमन स्याल (34) शहीद हो गए। यह घटना एक फ्लाइंग एक्सरसाइज के दौरान हुई।

.

नमन के पिता भारतीय सेना में अधिकारी रहे हैं। दुर्घटना के समय उनके माता-पिता घूमने गए थे। वहां ही उन्हें ये सूचना मिली। नमन के परिवार उनके माता-पिता के साथ पत्नी और एक बेटी है। उनकी पत्नी भी एयरफोर्स में ग्राउंड ऑफिसर है।

कांगड़ा निवासी विंग कमांडर नमन स्याल की फाइल फोटो।

नमन एक बेटी के पिता विंग कमांडर नमन स्याल कांगड़ा जिले की पटियालकर पंचायत के रहने वाले थे। उनके पिता जगन्नाथ भारतीय सेना में अधिकारी थे। बाद में उन्होंने हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग में एक स्कूल प्रिंसिपल के रूप में कार्य किया, जहां से वे रिटायर हुए। नमन के परिवार में उनकी पत्नी अफसान, एक बेटी और उनके माता-पिता हैं। दुर्घटना के समय उनके माता-पिता हैदराबाद घूमने गए थे।

सैनिक स्कूल से पढ़ाई की नमन ने हमीरपुर जिले के सुजानपुर सैनिक स्कूल से पढ़ाई की है। वह 2005 बैच के पासआउट थे। इसके बाद, उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई के साथ ही एयरफोर्स में जाने की तैयारी की।

नमन स्याल के शहीद होने पर हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

नमन स्याल के शहीद होने पर हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

सीएम ने संवेदनाएं प्रकट की नमन स्याल की मौत पर हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी संवेदनाएं प्रकट की हैं। X पर पोस्ट कर मुख्यमंत्री ने लिखा- “देश ने एक बहादुर, कर्तव्यनिष्ठ और साहसी पायलट खो दिया है। वीर सपूत नमन स्याल जी की अदम्य वीरता, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण को हृदय से नमन करते हैं।”

दुबई एयरशो के दौरान तेजस फाइटर जेट दुर्घटना का शिकार हो गया।

दुबई एयरशो के दौरान तेजस फाइटर जेट दुर्घटना का शिकार हो गया।

दुबई एयरशो में हुआ हादसा दुबई एयरशो में शुक्रवार दोपहर भारतीय समय के अनुसार 3.40 बजे भारतीय वायुसेना का तेजस फाइटर जेट हवा में कलाबाजियां कर रहा था, तभी तेजस दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हजारों दर्शकों के सामने तेजस जमीन से जा टकराया। क्रैश के बाद पहले आग का गोला और फिर धुएं का बड़ा गुबार दिखा। सबकुछ इतना तेज हुआ कि पायलट भी खुद को नहीं बचा सका।

[ad_2]
तेजस विमान हादसे में हिमाचल के विंग कमांडर शहीद: फ्लाइंग एक्सरसाइज कर रहे थे नमन स्याल; पत्नी भी एयरफोर्स में ग्राउंड ऑफिसर – Kangra News

देश में श्रम कानून की जगह 4 नए लेबर-कोड लागू:  अब 1 साल में मिलेगी ग्रेच्युटी; फ्री हेल्थ चेकअप समेत मजदूरों को मिलीं कई गारंटियां Business News & Hub

देश में श्रम कानून की जगह 4 नए लेबर-कोड लागू: अब 1 साल में मिलेगी ग्रेच्युटी; फ्री हेल्थ चेकअप समेत मजदूरों को मिलीं कई गारंटियां Business News & Hub

Zelenskyy says Ukraine faces choice of losing dignity or risking loss of key partner with U.S. plan Today World News

Zelenskyy says Ukraine faces choice of losing dignity or risking loss of key partner with U.S. plan Today World News