[ad_1]
Last Updated:
तेजस्वी प्रकाश ने ‘स्वारिगिनी’, ‘बिग बॉस’ और ‘नागिन’ जैसे सीरियल्स से लोकप्रियता हासिल की. एक्ट्रेस ने हाल ही में भारती सिंह के शो पर शिरकत की और इस शो पर उन्होंने अपने बिजनेस के बारे में खुलकर बात की. तेजस्वी प्रकाश कहती हैं कि वो एक्टिंग के साथ ही बिजनेस से भी मोटी कमाई करती हैं.
नई दिल्ली. तेजस्वी प्रकाश को स्वारिगिनी से पहचान मिली थी. इस शो में वो लीड रोल में नजर आई थीं. तेजस्वी प्रकाश की लोकप्रियता को बिग बॉस से चार चांद लगे और इसके बाद वो नागिन में भी नजर आईं. तेजस्वी प्रकाश फिलहाल टीवी की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस की फेहरिस्त में शुमार हैं. हाल ही में भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट पर शिरकत करने के दौरान एक्ट्रेस ने अपनी कमाई के बारे में बात करते हुए कहा कि एक्टिंग के अलावा भी उनके पास कमाई के और भी जरिए हैं.
तेजस्वी प्रकाश भारती और हर्ष को बताती हैं कि एक्टिंग के फील्ड में काम का कोई भरोसा नहीं होता है. आज आपके पास काम है, लेकिन कल हो सकता है कि आपके पास काम न हो. वो कहती हैं कि इसलिए उन्होंने रियल एस्टेट में काफी इन्वेस्टमेंट कर रखी है. उन्होंने बताया कि बहुत कम उम्र से ही उन्होंने निवेश करना शुरू कर दिया था और उन्हें काम करना पसंद है और वो अपने फ्री टाइम में भी काम करना पसंद करती हैं.
तेजस्वी प्रकाश बिजनेस की मालकिन हैं
बिग बॉस में हिस्सा लेने के बारे में बात करते हुए वो कहती हैं कि कोविड के दौरान कोई काम नहीं था और उन्हें खाली रहना पसंद नहीं है. इसलिए उन्होंने बिग बॉस करने का फैसला किया. एक्ट्रेस कहती हैं कि वो रियल एस्टेट बिजनेस में निवेश करती हैं और उन्होंने अपने दम पर बिजनेस साम्राज्य खड़ा किया है.
करोड़ों की मालकिन हैं तेजस्वी प्रकाश
तेजस्वी प्रकाश कहती हैं कि वो अपने पैसों को लेकर काफी सजग रहती हैं और उन्हें बिना मतलब के फिजूल खर्चे करना पसंद नहीं है. वो बिना सोचे समझे खर्चे करने वालों में से नहीं हैं. उसकी बजाय वो उन पैसों को निवेश करती हैं. उन्होंने रियल एस्टेट में निवेश किया है ताकि रिटर्न आता रहे और अगर वो घर पर भी बैठी हैं, तो उनकी कमाई होती रहे. तेजस्वी प्रकाश ने बताया कि उनके पास सैलून भी है.
वो कहती हैं कि अगर वो किसी घर में पैसे इन्वेस्ट करती हैं और वो उसमें रहती नहीं है तो उसे किराए पर चढ़ाकर उन्हें रेंट मिलता है. तेजस्वी प्रकाश सभी लड़कियों को सलाह देती हैं कि उन्हें अपने पैसों को सोच-समझकर खर्च करना चाहिए और जितना हो सके निवेश करना चाहिए. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस की नेट वर्थ कुल 20 करोड़ रुपए की है.

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें
प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है… और पढ़ें
[ad_2]
तेजस्वी प्रकाश घर बैठे कमाती हैं करोड़ों, एक्टिंग के साथ बिजनेस की भी हैं गुरु, अपने दम पर खड़ा किया साम्राज्य


