ख़बर सुनें
जिले में वीरवार को तीन लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, वहीं पांच मरीजों को ठीक होने पर डिस्चार्ज किया गया है। अब एक्टिव केसों की संख्या 33 है, जिनमें से 30 को होम आइसोलेट और तीन को अस्पताल में दाखिल किया गया है। जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने बताया कि अभी तक लिए गए 735531 सैंपलों में से 708198 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। वीरवार को अलग-अलग स्थानों से कुल 445 कोविड के सैंपल लिए गए है जिसमें आरटी पीसीआर के 274 और रैपिड एंटीजन के 171 सैंपल शामिल हैं। जिले में पॉजिटिव केसों की रिकवरी रेट 98.40 और सैंपल पॉजिटिव रेट 3.66 पर है। अब एक्टिव केसों की संख्या 33 है। वीरवार को तीन व्यक्तियों की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई है और पांच व्यक्तियों को ठीक होने पर डिस्चार्ज किया गया है। अब तक कुल 26922 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं, जिनमें से 26491 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं और 398 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। उधर डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. अनुपमा सिंह ने कहा कि लोगों को कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए प्रतिदिन स्वास्थ्य विभाग द्वारा शेड्यूल जारी किया जा रहा है, जिसके अनुसार आज वीरवार को55 स्थानों पर वैक्सीन की पहली तथा दूसरी डोज लगाई जाएगी। वहीं 12 से 18 वर्ष के बच्चों को 48 जगहों पर डोज दी जाएगी।

.