तालिबान विदेशमंत्री ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस की: महिला पत्रकार भी शामिल हुईं; पिछली बार न बुलाने पर सफाई दी Today World News

[ad_1]

नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

तालिबानी विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी 6 दिन के भारत दौरे पर हैं। उन्होंने आज दिल्ली स्थित अफगान एंबेसी में प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

अफगानिस्तान की तालिबान सरकार के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी ने रविवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस बार महिला पत्रकार भी इसमें मौजूद रहीं। इससे पहले शुक्रवार को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला पत्रकारों को नहीं बुलाया गया था।

इसे लेकर भारत में विवाद भी खड़ा हो गया था। मुत्तकी ने पिछली बार महिला पत्रकारों को न बुलाने पर सफाई भी दी। उन्होंने बताया कि यह सिर्फ तकनीकी कारणों से हुआ था।

मुत्तकी ने का कि पिछली बार पत्रकारों की एक छोटी लिस्ट तैयार की गई थी, क्योंकि समय कम था। इसके अलावा कोई अन्य इरादा नहीं था।

मुत्तकी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल महिला पत्रकार। (सोर्स-X)

मुत्तकी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल महिला पत्रकार। (सोर्स-X)

मुत्तकी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की अहम बातें…

1. महिलाओं की शिक्षा पर-

मुत्तकी ने महिलाओं की शिक्षा पर बात करते हुए कहा कि देश में कुल 1 करोड़ विद्यार्थी स्कूल और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ रहे हैं, जिनमें 28 लाख महिलाएं और लड़कियां शामिल हैं।

धार्मिक मदरसों में भी यह शिक्षा स्नातक स्तर तक उपलब्ध है। कुछ क्षेत्रों में सीमाएं हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वे शिक्षा के खिलाफ हैं।

उन्होंने कहा कि महिलाओं की शिक्षा को धार्मिक रूप से ‘हराम’ नहीं घोषित किया गया है, बल्कि इसे अभी दूसरी व्यवस्था तक स्थगित किया गया है।

खबर अपडेट हो रही है…

खबरें और भी हैं…

[ad_2]
तालिबान विदेशमंत्री ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस की: महिला पत्रकार भी शामिल हुईं; पिछली बार न बुलाने पर सफाई दी