in

डाबर के प्रोडक्ट से भरा ट्रक चुराने वाले तीन शातिर पांच साल बाद गिरफ्तार Latest Haryana News

डाबर के प्रोडक्ट से भरा ट्रक चुराने वाले तीन शातिर पांच साल बाद गिरफ्तार Latest Haryana News

[ad_1]

अंबाला के साहा के गांव लंडा से डाबर के 39 लाख 4 हजार रुपये के प्रोडक्ट से भरा ट्रक चुराने के मामले में पुलिस ने पांच साल के बाद तीन आरोपियों को काबू कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान चरखी दादरी के बिलावल गांव निवासी अमित कुमार, जेवाली गांव निवासी राजेश उर्फ राजा व संदीप के रूप में हुई। शुक्रवार कोर्ट में पेश करने के बाद अमित व राजेश उर्फ राजा का चार दिन का रिमांड तो संदीप का 3 दिन का रिमांड लिया। साहा थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि आरोपियों से रिमांड के दौरान सामान की बरामदगी की जाएगी। इस मामले में पहले तीन आरोपियों को काबू किया जा चुका है।

साहा थाना पुलिस को तहरीर में राज कमल ने बताया था कि उनकी कंपनी का ट्रेड मार्क ब्लैक बक है। उनकी कंपनी लोजेस्टिक सोल्यूशन व ट्रांसपोर्ट की सुविधा ग्राहकों को उपलब्ध करवाती है। कंपनी की तरफ से कोरियर को थर्ड पार्टी के जरिये उनकी मंजिल तक पहुंचाती है। साहा के लंडा गांव से डाबर के प्रोडक्ट को आंध्र प्रदेश के कार्यालय पहुंचाने के लिए तय हुआ था। 28 अक्तूबर 2020 को ट्रक में डाबर के करीब 39 लाख 4 हजार रुपये के प्रोडक्ट लोड कर फरार हो गए थे। आरोपियों ने वो माल मंजिल तक ही नहीं पहुंचाया न ही कोई संतोष जनक जवाब दिया था

[ad_2]

Source link

Chandigarh News: पीयू यूबीएस में पीएचडी दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, दिसंबर तक जमा कराना होगा फॉर्म Chandigarh News Updates

Chandigarh News: पीयू यूबीएस में पीएचडी दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, दिसंबर तक जमा कराना होगा फॉर्म Chandigarh News Updates

अंबाला में ढोल नगाड़ों के साथ शुरू हुआ शत चंडी महायज्ञ, महिलाओं ने कलश यात्रा से किया नगर भ्रमण Latest Haryana News

अंबाला में ढोल नगाड़ों के साथ शुरू हुआ शत चंडी महायज्ञ, महिलाओं ने कलश यात्रा से किया नगर भ्रमण Latest Haryana News