जिम्नास्टिक के 19 खिलाड़ियों को मिलेगी स्कॉलरशिप

ख़बर सुनें

अंबाला। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) की प्रतिभा पहचान और विकास समिति ने खेलो इंडिया टैलेंट डेवलपमेंट स्कीम के लिए 32 जिमभनास्टिक खिलाड़ियों की सिफारिश की है। इन खिलाड़ियोें अंबाला छावनी में खेलो इंडिया यूथ गेम्स के चौथे संस्करण में बेहतर प्रदर्शन किया है। इसमें से चयनित 19 खिलाड़ियों को स्कॉलरशिप दी जाएगी।
समिति के सदस्य निर्भय सिंह ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों में 12-12 लड़के और लड़कियां शामिल है। इसमें रिदमिक और आर्टिस्टिक दोनों ही तरह के खिलाड़ी है। अब उनके प्रदर्शन मूल्यांकन और आयु सत्यापन के आधार पर 19 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि देश भर के ऐसे 100 खिलाड़ियों को स्कॉलरशिप दी जाती है, जैसे जैसे खिलाड़ियों की संख्या कम हो जाती है तो खेलो इंडिया से 100 खिलाड़ी पूरे करने के लिए खिलाड़ियों की प्रतिभा के आधार पर चयनित किया जाता है।
अनुसंधान अधिकारी तनुगात्री मजूमदार ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के लिए सलाना 5.2 लाख रुपये और पॉकेट भत्ता के रूप में 1.2 लाख रुपये सालाना यानी प्रति माह 10 हजार रुपये खिलाड़ी को दिए जाएंगे। इसके अलावा 5.2 लाख रुपये प्रशिक्षण के रूप में खर्च होंगे, जो राशि खिलाड़ी के लिए आहार, आवास आदि पर खर्च की जाती है। इसके अलावा अन्य सुविधाएं भी खिलाड़ियों को दी जाती है, ताकि खिलाड़ियों को खेल अभ्यास में किसी तरह की कोई परेशानी न आए।
खिलाड़ियों को उनकी प्रतिभा के आधार स्कॉलरशिप के लिए चयनित किया जाता है। इसमें खेलो इंडिया में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी शामिल होते है। जल्द ही भेजे गए 32 नाम में से 19 खिलाड़ियों को चयनित किया जाएगा। – राम विलास, जिला खेल अधिकारी।

.

What do you think?

डीईओ कार्यालय में स्कूल प्राचार्य व महिला लिपिक के बीच हुई कहासुनी

कुश्ती में बोबी चाहर को मिला कांस्य