चोरी के मामले में गिरफ्तार बंदी की गई जान

ख़बर सुनें

अंबाला सिटी। चोरी के मामले में जेल में बंद आरोपी की उपचार के दौरान मौत हो गई। गांव पंजोखरा निवासी सर्वजीत सिंह की जेल में अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। उसे शहर के नागरिक अस्पताल लाया गया था। जहां डॉक्टरों ने उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। जानकारी के अनुसार सर्वजीत के खिलाफ तीन जून को पंजोखरा थाने में रायवाली निवासी तिलक राज की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में तिलक राज ने बताया था कि उसका शटरिंग का काम है। दो जून की रात को कुछ लोग प्लेटें बाहर फेंक रहे थे। शोर मचाया तो लोग एकत्रित हो गए। इसी मामले में सर्वजीत को गिरफ्तार किया गया था।

.

What do you think?

दहेज के लिए महिला को बच्चों समेत घर से निकाला

सूने मकानों से नकदी और लाखों के गहने चोरी