ख़बर सुनें
नारनौंद। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने चार साल तक दुष्कर्म करने वाले युवक पर पिस्तौल के बल पर बेटी का अपहरण कर बंधक बनाने का आरोप लगाया है। महिला के बयान पर महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
40 वर्षीय महिला ने बताया कि जनवरी 2018 में कैथल निवासी प्रवीन ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया। इसके बाद धमकी देकर चार साल से गलत काम कर रहा है। आरोपी ने करीब 2 साल पहले उसको व उसकी बेटी को नौकरी दिलाने के बहाने जींद एक होटल में बुलाया। वहां पर भी उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। एक मई को आरोपी ने पिस्तौल के बल पर उसकी बेटी का अपहरण कर लिया और अब भी उसकी बेटी आरोपी के कब्जे में है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला के बयान पर एक नामजद युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। – सब इंस्पेक्टर गीता देवी, जांच अधिकारी।

.