ख़बर सुनें
सिरसा। चत्तरगढ़पट्टी स्थित मुख्य जलघर के ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट के कारण बिजली बाधित हो गई। इस कारण आधे शहर में मंगलवार को पानी की सप्लाई नहीं हो पाई। ऐसे में कई कॉलोनियों में पेयजल की समस्या बन गई। लोगों को मजबूर होकर मोल टैंकर तक मंगवाना पड़ा रहा है। इससे आधे शहर की करीब डेढ़ लाख की आबादी प्रभावित हुई।
शहर में पंजुआना स्थित जलघर से पानी की सप्लाई चत्तरगढ़पट्टी के जलघर में होती है। इसके बाद यहां से आधे शहर में पेयजल की सप्लाई की जाती है, लेकिन मंगलवार को बिजली सप्लाई खराब होने के कारण मोटरें नहीं चल पाई और शहर में पानी की सप्लाई बाधित रही। इसके रोड़ी बाजार, भादरा बाजार, सरकूलर रोड, बाल भवन रोड, डबवाली रोड स्थित कॉलोनियां में पानी की सप्लाई नहीं हुई।
राशनिंग के कारण शहर में एक समय ही दी जा रही है पेयजल सप्लाई
नहरबंदी होने के कारण अब जलघर में ही तीन से चार फुट पानी ही शेष बचा है। जोकि 17 जून तक सप्लाई हो पाएगा। शहर वासियों को पानी की समस्या का सामना न करना पड़े। इसके लिए जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब एक समय ही पानी की सप्लाई दी जा रही है। लेकिन इस दौरान भी विभाग घरों में पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पहुंच पा रहा है।
10 एमएलडी ही पानी हो पा रहा है सप्लाई
पंजुआना जलघर से हर रोज 20 एमएलडी पानी की सप्लाई की जाती थी, लेकिन पानी का स्टॉक कम होने के कारण विभाग की ओर से शहर में एक समय ही सप्लाई दी जा रही है। इसमें भी केवल 10 एमएलडी पानी दिया जाता है। पानी की कमी होने के कारण लोगों की टंकियां भी खाली हो रही हैं और उन्हें सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक स्थानों से पानी भरने को मजबूर होना पड़ रहा है।
चत्तरगढ़पट्टी स्थित मुख्य जलघर का ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण सुबह पानी की सप्लाई नहीं हो पाई। ट्रांसफार्मर ठीक होने के बाद सप्लाई शुरू कर दी है। नहरबंदी के कारण शहर में एक समय ही पानी की सप्लाई जा रही है। प्राप्त मात्रा में शहर में पानी की सप्लाई दी जा रही है। – मोहनलाल, जेई, जन स्वास्थ्य विभाग सिरसा।

.