ख़बर सुनें
कैथल। सूरज की गर्मी फिर लोगों को परेशान कर रही है। शुक्रवार को तेज धूप से सड़कों पर आवाजाही कम ही दिखी। दूसरी ओर मौसम विज्ञानियों को कहना है कि आगामी दो दिनों तक लगातार तापमान बढ़ेगा। इसके बाद 30 जून को बारिश के आसार हैं।
मौसम वैज्ञानिक रमेश चंद्र ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा है। गर्मी बढ़ने के कारण किसान सब्जियों की फसलों में विशेषकर देखभाल करें। बदलते मौसम में सब्जियां खराब होने का खतरा बना रहता है। रविवार देर रात बाद मौसम में फेरबदल शुरू हो जाएगा। इसके बाद सोमवार से बुधवार तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। 30 जून से तीन जुलाई तक बारिश की संभावना है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। इस समय किसान फसलों की उचित देखभाल रखें।

.